ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / मंत्री शीला मंडल ने विवादित बयान से करायी नीतीश सरकार की फजीहत, नाराजगी...

मंत्री शीला मंडल ने विवादित बयान से करायी नीतीश सरकार की फजीहत, नाराजगी के बाद लिखा हुआ बयान पढ़कर खेद जताया

05-Dec-2020 08:05 AM

SUPAUL : शहीद बाबू वीर कुंवर सिंह के ऊपर विवादित बयान देकर अचानक से सुर्खियों में आई बिहार सरकार की परिवहन मंत्री शीला मंडल ने अपने बयान पर खेद जताया है. वीर कुंवर सिंह को लेकर की गई टिप्पणी के बाद नीतीश सरकार की जमकर फजीहत हो रही थी और मामले को गरमाताा देख मंत्री शीला मंडल ने अपने बयान पर खेद जताया है. सुपौल पहुंची शीला मंडल ने एक लिखा हुआ बयान पढ़ते हुए कहा है कि उनका मकसद बाबू वीर कुंवर सिंह को अपमानित करने का नहीं था और अगर उनके बयान से किसी को तकलीफ पहुंची है तो वह है उसे वापस ले रही है.

सुपौल दौरे पर पहुंची मंत्री शीला मंडल ने विवाद बढ़ने के बाद आनन-फानन में मीडिया को सर्किट हाउस में बुलाया और वहीं पर अपना बयान जारी किया. दरअसल मंत्री शीला मंडल ने बाबू वीर कुंवर सिंह को लेकर जो विवादित बयान दिया था. उसमें यह कहा था कि एक हाथ कटने के बाद बाबू वीर कुंवर सिंह ने खूब वाहवाही बटोरी, जबकि शहीद रामफल मंडल पिछड़े होने के कारण उचित सम्मान नहीं पा सके. शीला मंडल के इस बयान के बाद सियासी भूचाल आ गया था और विपक्ष के साथ-साथ खुद उनकी पार्टी के नेताओं ने भी सवाल खड़े किए थे .पूर्व मंत्री और राजपूत बिरादरी से आने वाले जेडीयू नेता जय कुमार सिंह ने इस बयान की निंदा की थी.



चर्चा है कि खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शीला मंडल के इस बयान पर नाराज हुए थे और फिर पार्टी के बड़े नेताओं ने उन्हें यह मैसेज दिया कि तत्काल शीला मंडल अपने बयान पर खेद जताया.बताया जा रहा है कि शीला मंडल को एक लिखा हुआ स्टेटमेंट भेजा गया जिसे उन्होंने मीडिया के सामने पढ़ा.