बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी सीके अनिल ने अंचलाधिकारियों को मंत्री के सामने हड़काया, कहा..कल तक हड़ताल वापस लो, नहीं तो हो जाओगे डिसमिस
22-Oct-2023 12:16 PM
By RAKESH KUMAR
ARA: अपने गृह जिला आरा के धनुपरा में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे बीजेपी सांसद सह केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने बिहार सरकार पर बड़ा हमला बोला है। बिहार में बढ़ती आपराधिक वारदातों को लेकर केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर तंज कसा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार में आए दिन हत्याएं होती रहती हैं। इसी क्षेत्र में करीब चार पांच महीने पहले 14-15 घंटे गोली चली थी, कितने लोग मर गए थे।
आरके सिंह ने कहा कि बिहार में केवल लूट, बैंक डकैती और हत्या हो रही है। नीतीश और तेजस्वी के बयान देने से सच्चाई नहीं बदलेगी। सच्चाई यही है कि पूरा भारत विकसित हो रहा है। सच्चाई यह है कि बिहार के अगल-बगल वाले राज्य विकसित हो रहे है और सच्चाई यह भी है कि बिहार विकसित नहीं हो रहा है, जो चिंता की बात है।
वहीं आरके सिंह से आरा के चांदी थाना क्षेत्र के खनगांव में बालू खनन के विवाद में हुए हत्या पर सवाल उठाते हुए कहा है कि बिहार बालू माफिया, शराब माफिया, अफीम माफिया, हिरोइन माफिया का घर बन गया है। नीतीश कुमार क्या शासन चलाते हैं? उन्होंने कहा कि बिहार में गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार में घूस नहीं देने के कारण गरीबों को केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।