हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
06-Jan-2020 01:41 PM
PATNA : जन अधिकार पार्टी( जाप) अध्यक्ष पप्पू यादव ने जेएनयू कांड को संविधान पर हमला बताया है और कहा कि वहां के गुंडों से हमे मुकाबला करना होगा। इस बीच जेएनयू हिंसा के खिलाफ पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ के अध्यक्ष के नेतृत्व में छात्र धरना पर बैठ गए हैं।
पप्पू यादव ने फेसबुक से लाइव होते हुए कहा कि जेएनयू में छात्रों और शिक्षकों पर हुआ जानलेवा हमला लोकतंत्र पर हमला है। ये हमला उस संविधान पर है, जहां न्याय के साथ सबको जीने का अधिकार मिला है, लेकिन अब हमें न्याय के लिए निकलना होगा और उन गुंडों का मुकाबला करना है। घटना बेहद शर्मनाक और निंदनीय है।इधर जेएनयू हिंसा के खिलाफ पटना यूनिवर्सिटी गेट पर छात्र संघ के अध्यक्ष और जाप नेता मनीष यादव के नेतृत्व में कई कार्यकर्ता धरना पर बैठे हैं। छात्रों ने केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की है।
बता दें कि रविवार शाम दिल्ली स्थित जेएनयू कैंपस में कुछ नकाबपोश बदमाश घुस गए और कैंपस में छात्रों और शिक्षकों पर धावा बोल दिया। हमले में छात्रसंघ की अध्यक्ष आइशी धोष बुरी तरह से घायल हो गई।रविवार शाम बड़ी संख्या में बदमाश जेएनयू कैंपस में दाखिल हो गए, पहले उन्होंने छात्रों पर हमला किया और कुछ ही देर के बाद कैंपस के अंदर तोड़ फोड़ शुरू कर दी। हमलावरों के कई वीडियो और फोटोज सामने आए हैं, जहां वो हाथों में हॉकी, डंडे लिए घूम रहे हैं और कैंपस में तोड़ फोड़ करते नजर आ रहे हैं। छात्रों ने इस हमले के लिए छात्र संगठन एबीवीपी को जिम्मेदार बताया है। तो वहीं एबीवीपी के छात्रों ने इस हमले के लिए लेफ्ट के छात्रों को जिम्मेदार बताया है।