Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी
27-Nov-2019 11:58 AM
DELHI: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन यानी CBSE परीक्षा पैटर्न में बड़ा बदलाव करने जा रहा है. सीबीएसई 10वीं और 12वीं का परीक्षा पैटर्न बदलने जा रहा है. छात्रों की क्रिएटिविटी बढ़ाने के लिए सीबीएसई साल 2023 तक 10वीं और 12वीं एग्जाम के परीक्षा पत्र के फॉर्मेट में बड़ा बदलाव करने जा रहा है. एसोचैम की ओर से आयोजित शिक्षा शिखर सम्मेलन में सीबीएसई के सचिव अनुराग त्रिपाठी ने परीक्षा के फॉर्मेट में बदलाव करने की बात कही.
सीबीएसई के सचिव अनुराग त्रिपाठी ने कहा कि देश के भविष्य को ध्यान में रखते हुए ऐसा करना वक्त की जरूरत है. उन्होंने कहा कि 'इस साल जहां 10वीं क्लास के स्टूडेंट्स को 20 पर्सेंट ऑब्जेक्टिव सवालों को हल करना होगा, वहीं 10 फीसदी सवाल क्रिएटिव आइडियाज पर आधारित होंगे. 2023 तक 10वीं और 12वीं के प्रश्नपत्र रचनात्मकता, आलोचनात्मक और विश्लेषण पर आधारित होंगे.'
सीबीएसई के सचिव ने बताया कि शिक्षा प्रणाली में बुनियादी ढांचे, टीचर्स, पैरंट्स और स्टूडेंट्स के बीच आपसी संबंध को बढ़ावा देने की बेहद जरूरत है. उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति का लक्ष्य व्यावसायिक विषयों और मुख्य विषयों के बीच के अंतर को भरना है.