Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से विवाहिता की मौत, पेट दबाकर जबरन करा रहा था डिलीवरी, आरोपी फरार Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले
28-Aug-2020 01:45 PM
RANCHI: पूर्व सांसद और बाहुबली प्रभुनाथ सिंह को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है. कोर्ट ने प्रभुनाथ सिंह और उनके भाई दीनानाथ सिंह की उम्रकैद की सजा बरकरार रखी है. कोर्ट ने साफ कर दिया कि दोनों के हत्या की साज़िश में शामिल होने के पर्याप्त साक्ष्य हैं. ऐसे में दोनों की अपील खारिज की जाती है.
रितेश को राहत
इसी केस में प्रभुनाथ सिंह के दूसरे भाई रितेश सिंह को हाईकोर्ट से राहत मिली है. इस हत्याकांड में कोर्ट ने बरी कर दिया. हजारीबाग सिविल कोर्ट ने रितेश को भी उम्रकैद की सजा सुनाई थी. लेकिन हाईकोर्ट से राहत मिल गई है. हजारीबाग सिविल कोर्ट ने 22 साल तक चले मामले में अशोक सिंह हत्याकांड मामले में बिहार के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह और उनके भाई दीनानाथ सिंह और रितेश को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी.
आरेजडी विधायक अशोक की 1995 में हुई थी हत्या
बिहार के बाहुबलियों में शामिल प्रभुनाथ सिंह को आरजेडी विधायक अशोक सिंह ने बुरी तरह से हरा दिया था. वह मशरख से विधानसभा पहुंचे थे. जिसके बाद जुलाई 1995 को पटना में उनके सरकारी आवास 5 स्टैंड रोड में बम मारकर अशोक की हत्या कर दी गई थी. अशोक सिंह की पत्नी चांदनी देवी ने हत्याकांड में प्रभुनाथ सिंह, दीनानाथ सिंह और रितेश को आरोपी बनाया था.