Bihar News: जानिए बिहार के CM के बारे में यह अनसुनी कहानी, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान; लालू ने किया था यह काम, फिर भी चुप थे नीतीश कुमार Nitish kumar : बिहार के लिए क्यों अहम है अगले 72 घंटे? जानिए कब नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा, निशांत को लेकर क्या है JDU का ख़ास प्लान Nitish Kumar : दिल्ली जाने से पहले इस दिन से कोसी-सीमांचल यात्रा पर नीतीश कुमार, कई जिलों का करेंगे दौरा Patna Water Metro : पटना में जल्द शुरू होगी वाटर मेट्रो, पहले फेज में गांधी घाट और इस जगह होगा पड़ाव; गंगा घाटों पर बन रहे चार्जिंग प्वाइंट Bihar News : नेपाल सीमा तक सड़क होगी चौड़ी, इस रूट के फोरलेन सड़क परियोजना को मिली मंजूरी Nitish Kumar :इस महीने तक बनकर तैयार होगा बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन पुल, गंगा पार आवागमन होगा तेज Bihar Politics : कुशवाहा की जगह फिक्स ! राज्यसभा को लेकर BJP ने बनाई ख़ास रणनीति, NDA के नए फॉर्मूला से 5 वीं सीट पर भी जीत तय ! जानिए क्या है ख़ास Bihar teachers : बिहार के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, अब हर महीने के इस तारीख को ही मिलेगी सैलरी आज JDU ज्वाइन करेंगे CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत, जल्द शुरू करेंगे बिहार यात्रा; पार्टी नेता कर रहे यह डिमांड ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक!
20-Oct-2024 12:11 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार में चार विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव मतदान होना है। बिहार के तरारी, रामगढ़, बेलागंज, इमामगंज विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। इन सीटों पर नामांकन प्रक्रिया भी शुरु हो गई है। 25 अक्टूबर को नामांकन प्रक्रिया की आखिरी तिथि है। ऐसे में सभी पार्टियां अपने अपने उम्मीदवारों की घोषणा करने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में अब राजद के तरफ से सुधाकर सिंह ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने रामगढ़ सीट के कैंडिडेट के नाम का एलान कर दिया है। उसके साथ ही बाकी के भी कार्यक्रम तय कर दिए गए हैं।
दरअसल, बिहार में चार सीटों पर उपचुनाव को लेकर महागठबंधन के उम्मीदवारों की घोषणा होना अभी बाकी है। राजद सुप्रीमो लालू यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने फिलहाल आधिकारिक तौर पर किसी उम्मीदवार को फाइनल नहीं किया है। हालांकि रामगढ़ से महागठबंधन प्रत्याशी कौन होगा इसका ऐलान हो चुका है। यहीं नहीं वो प्रत्याशी नामांकन कब कर रहे हैं इसका भी प्रचार हो रहा है।
जानकारी के अनुसार रामगढ़ से विधानसभा उपचुनाव के लिए महागठबंधन की ओर से जगदानंद के छोटे बेटे और सुधाकार सिंह के भाई अजीत कुमार सिंह नामांकन करने जा रहे हैं। लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसका ऐलान किया है। सुधाकर सिंह ने पोस्ट कर अजीत कुमार के नामांकन कार्यक्रम में सभी लोगों से शामिल होने का आग्रह किया है।
साथ ही उन्होंने एक पोस्टर भी शेयर किया है जिसमें उन्होंने इंडिया महागठबंधन के तमाम बड़े नेताओं की तस्वीर लगा रखी है। साथ ही एक तरफ तेजस्वी यादव और सुधाकर सिंह की तस्वीर लगी है। एक ओर अजीत कुमार सिंह की हाथ जोड़े हुए तस्वीर लगी है और लिखा है नामांकन कार्यक्रम महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी अजीत कुमार सिंह। 21 अक्टूबर समय 11 बजे। साथ ही कार्यक्रम स्थल मोहनियां का जगजीवन स्टेडियम बनाया गया है।
सुधाकर सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को साझा किया है। साथ ही उन्होंने लिखा है कि, "कल दिनांक- 21.10.2024 को रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी अजीत कुमार सिंह का नामांकन होने जा रहा हैं, नामांकन के बाद मोहनिया स्थित जगजीवन स्टेडियम में नामांकन सभा का आयोजन किया गया हैं, आप सभी साथियों से आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर कार्यक्रम को सफल बनावें…"। ज्ञात हो कि फिलहाल राजद की ओर से बिहार के किसी भी सीट के किसी भी उम्मीदवार के नामों की घोषणा नहीं की गई है।
बता दें कि आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के छोटे बेटे अजीत सिंह ने नीतीश कुमार की पार्टी छोड़कर आरजेडी की सदस्यता ली है। अजीत सिंह ने लालू प्रसाद के जन्मदिन पर आरजेडी का लालटेन उठाया है। तब से ही चर्चा थी कि सुधाकर सिंह की खाली सीट(रामगढ़) पर वो चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। राजद की सदस्यता लेने के बाद अजीत सिंह ने कहा कि मैं अपने मूल पार्टी राष्ट्रीय जनता दल में वापस लौट गया हूं।