अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
05-Mar-2022 02:02 PM
PATNA : राजधानी पटना में तीन बहनों के एक साथ लापता होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीनों बहनें मनेर के ग्यासपुर से रहस्यमय तरीके से लापता हो गई हैं। तीनों बहनों की उम्र 13 से 18 साल के बीच है। तीनों बहनों के एक साथ लापता होने से परिजनों में कोहराम मच गया है।
बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर लड़कियों की मां ने उनकी पिटाई कर दी थी। आशंका जताई जा रही है कि तीनों बहनें गुस्सा होकर घर से कहीं चली गई हैं। हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। तीनों बहनों का सुराग नहीं मिलने से उनके माता-पिता और परिवार के लोग काफी परेशान हैं।
जानकारी के मुताबिक तीनों बहनों के लापता होने के बाद परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। जिसके बाद परेशान परिजनों ने मनेर थाने में तीनों बहनों की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। तीनों बहनों को आखरी बार मनेर के अहियापुर ग्यासपुर में एक साथ देखा गया था। बड़ी लड़की मैट्रिक पास कर चुकी है जबकि दूसरी लड़की 8वीं में और तीसरी 5वीं की छात्राएं हैं।
बताया जा रहा है कि तीनों ने गांव में ही आधार कार्ड के जरिए खाते से पैसा निकाला था। पुलिस की मानें तो थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और लापता लड़कियों की तलाश की जा रही है। इधर, एक साथ तीनों बहनों के लापता होने से माता-पिता और परिजन अनहोनी की आशंका से परेशान हैं। परिजन इस बात से सहमे हुए हैं कि कहीं तीनों गलत लोगों के हाथ न लग जाएं।