ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी, अब एक महीने में मिलेगा स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड

स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी, अब एक महीने में मिलेगा स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड

19-Nov-2019 08:55 AM

PATNA : अब एक महीने के अंदर आवेदकों को स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ मिलेगा. योजना में तेजी लाने को लेकर सोमवार को शिक्षा विभाग की हुई राज्यस्तरीय बैठक में इसे सुनिश्चित करने का निर्देश जिलों को दिया गया है. 


इसके साथ ही यूनिवर्सिटी और कॉलेज में जाकर स्टूडेंट को इसके लिए प्रेरित करने का भी आदेश दिया गया. सभी जिलों के डीपीओ को निर्देश दिया गया कि डीआरसीसी पर उपस्थित स्टूडेंट के साथ उचित व्यवहार हो. 

बता दें कि 12वीं के बाद आगे की पढ़ाई के लिए इस योजना के तहत चार लाख तक का लोन दिया जाता है. इसके लिए बिहार सरकार ने शिक्षा वित्त नगम का गठन किया है. 


विभाग ने जुलाई 2019 में निजी संस्थानों के लिए अहर्ता तय कर दी है. नैक द्वारा ए ग्रेड प्राप्त, संस्थान में संचालित विषयों को नेशनल बोर्ड ऑफ एक्रेडिएशन द्वारा मान्यता प्राप्त अथवा केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय द्वारा नर्गत नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क की रैंकिंग प्राप्त निजी संस्थानों को ही इस योजना में शामिल किया गया है. सरकारी संस्थानों के लिए यह बाध्यता नहीं है.