ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

India-Pakistan Tension: टेरिटोरियल आर्मी को लेकर रक्षा मंत्रालय ने जारी किया आदेश, जरूरत पड़ी तो जंग के मैदान में जाएंगे लेफ्टिनेंट कर्नल धोनी?

India-Pakistan Tension: भारत-पाकिस्तान के बीच लगातार बढ़ते तनाव को देखते हुए रक्षा मंत्रालय ने एक अहम निर्णय लिया है। मंत्रालय की ओर से जारी एक अधिसूचना के मुताबिक, अब जरूरत पड़ने

India-Pakistan Tension
रक्षा मंत्रालय ने जारी किया आदेश
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

India-Pakistan Tension: भारत-पाकिस्तान के बीच लगातार बढ़ते तनाव को देखते हुए रक्षा मंत्रालय ने एक अहम निर्णय लिया है। मंत्रालय की ओर से जारी एक अधिसूचना के मुताबिक, अब जरूरत पड़ने पर रेगुलर आर्मी अपनी सहायता के लिए टेरिटोरियल आर्मी (TA) को बुला सकती है। 


इसके साथ ही थल सेनाध्यक्ष को यह अधिकार प्राप्त हो गया है कि वे हालात को देखते हुए टेरिटोरियल आर्मी को सैन्य कार्रवाई में शामिल कर सकें। इस अधिसूचना के जारी होते ही लोगों के मन में एक बड़ा सवाल उठने लगा है कि क्या युद्ध की स्थिति में टेरिटोरियल आर्मी में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल एमएस धोनी, जंग में जाएंगे?


बता दें कि टेरिटोरियल आर्मी एक स्वैच्छिक रिजर्व बल है, जिसे सामान्यतः प्रत्यक्ष युद्ध में शामिल नहीं किया जाता, लेकिन संकट या युद्ध जैसी परिस्थितियों में यह बल भी सक्रिय भूमिका निभाता है। टेरिटोरियल आर्मी विभिन्न सेवाओं के जरिए नियमित सेना की सहायता करती है और आवश्यकता पड़ने पर यूनिट्स भी प्रदान करती है। इसके सदस्यों को बाकायदा सेना की ट्रेनिंग दी जाती है ताकि वे आवश्यकता पड़ने पर राष्ट्र सेवा में सक्षम हो सकें।


एमएस धोनी, जो अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, हाल ही में आईपीएल 2025 में सक्रिय थे। हालांकि, भारत-पाक तनाव के चलते आईपीएल को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है और सभी खिलाड़ी अपने घर लौट रहे हैं। ऐसे में एमएस धोनी वर्तमान में उपलब्ध हैं और क्या वह भारतीय सेना में अपनी सेवाएं देने के लिए तैयार हैं?

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता