ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिए

Train News: बिहार के इस स्टेशन से स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन, इन जिलों के लोगों की परेशानी हुई दूर

Train News: गर्मी की छुट्टी के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर रेलवे द्वारा कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में और 02 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिच

Train News
प्रतिकात्मक
© file
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Train News: गर्मी की छुट्टी के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर रेलवे द्वारा कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में और 02 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है जिनका विवरण निम्नानुसार है - 


1. गाड़ी संख्या 01203/01204 नागपुर-गया-नागपुर स्पेशल (सासाराम-डीडीयू-प्रयागराज छिवकी-जबलपुर-इटारसी के रास्ते): गाड़ी संख्या 01203 नागपुर-गया स्पेशल 10 मई, 2025 को नागपुर से 15.40 बजे खुलकर अगले दिन 15.15 बजे डीडीयू, 16.02 बजे भभुआ रोड, 16.40 बजे सासाराम, 18.10 बजे डेहरी ऑन सोन रूकते हए 20.30 गया पहुंचेगी।

वापसी में, गाड़ी संख्या 01204 गया-नागपुर स्पेशल 13 मई, 2025 मंगलवार को गया से 23.45 बजे खुलकर बुधवार को  01.15 बजे डेहरी ऑन सोन, 01.33 बजे सासाराम, 02.10 बजे भभुआ रोड एवं 03.30 बजे डीडीयू सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए गुरूवार को 00.45 बजे नागपुर पहुंचेगी। 


2. गाड़ी संख्या 05559/05560 रक्सौल-उधना-रक्सौल स्पेशल (नरकटियागंज-गोरखपुर-लखनऊ के रास्ते): गाड़ी संख्या 05559 रक्सौल-उधना स्पेशल 17 मई से 26 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक शनिवार को रक्सौल से  05.30 बजे खुलकर 05.53 बजे सिकटा, 06.20 बजे नरकटियागंज, 07.00 बजे बगहा सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन रविवार को 12.35 बजे उधना पहुंचेगी। 

वापसी में, गाड़ी संख्या 05560 उधना-रक्सौल स्पेशल 18 मई, से 27 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक रविवार को उधना से 15.35 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए सोमवार को 22.20 बजे बगहा, 22.55 बजे नरकटियागंज एवं 23.20 बजे सिकटा तथा मंगलवार को 00.15 बजे रक्सौल पहुंचेगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता