ब्रेकिंग
कैलाशपति मिश्र की जयंती अब राजकीय समारोह के रूप में मनाएगी बिहार सरकार, सीएम सम्राट चौधरी का ऐलान✦गर्लफ्रेंड का बर्थडे मनाने निकला था युवक, दो दिन बाद गंडक में मिली लाश; प्रेमिका समेत 3 गिरफ्तार✦बालू माफियाओं की दबंगई... ट्रैक्टर रोकने गई पुलिस टीम से धक्का-मुक्की, एक चालक फरार; दो ट्रैक्टर जब्त✦सिलेंडर से गैस नहीं... निकली देसी शराब, तस्करों का जुगाड़ देख चकराया उत्पाद विभाग✦बड़ा बाबू के बाद अब नाज़िर... अंचल कार्यालय में रिश्वतखोरी का एक और वीडियो वायरल, 5 हजार घूस लेते नजर आया कर्मी✦कैलाशपति मिश्र की जयंती अब राजकीय समारोह के रूप में मनाएगी बिहार सरकार, सीएम सम्राट चौधरी का ऐलान✦गर्लफ्रेंड का बर्थडे मनाने निकला था युवक, दो दिन बाद गंडक में मिली लाश; प्रेमिका समेत 3 गिरफ्तार✦बालू माफियाओं की दबंगई... ट्रैक्टर रोकने गई पुलिस टीम से धक्का-मुक्की, एक चालक फरार; दो ट्रैक्टर जब्त✦सिलेंडर से गैस नहीं... निकली देसी शराब, तस्करों का जुगाड़ देख चकराया उत्पाद विभाग✦बड़ा बाबू के बाद अब नाज़िर... अंचल कार्यालय में रिश्वतखोरी का एक और वीडियो वायरल, 5 हजार घूस लेते नजर आया कर्मी

Bihar News: VTR के जंगलों में लगी भीषण आग, वन्यजीवों की जान पर मंडराया खतरा

Bihar News: बगहा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (VTR) के जंगलों में अचानक भीषण आग लग गई है। आग की लपटें वाल्मीकि बिहार होटल के पास के जंगल क्षेत्र से उठत

Bihar News
जंगल में लगी आग
© reporter
Mukesh Srivastava
1 मिनट

Bihar News: बगहा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (VTR) के जंगलों में अचानक भीषण आग लग गई है। आग की लपटें वाल्मीकि बिहार होटल के पास के जंगल क्षेत्र से उठती देखी गईं, जिससे इलाके में धुएं का घना गुबार छा गया और स्थानीय लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई।


फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं और आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं। साथ ही यह जांच भी शुरू कर दी गई है कि जंगल में आग कैसे लगी। दमकल विभाग की मदद से आग बुझाने के प्रयास तेज़ कर दिए गए हैं।


गर्मी के मौसम में इस प्रकार की घटनाएं जैव विविधता और वन्यजीवों के लिए गंभीर खतरा बन जाती हैं। अधिकारियों को आशंका है कि इस आग से वन्य जीवों और पर्यावरण को बड़ा नुकसान हो सकता है। 

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता