न घोड़ी, न कार...अंग्रेजी बाजे की धुन के साथ बैलगाड़ी पर बारात! बिहार में इस अनोखी शादी ने दिलाई पुरखों की याद, दूल्हे ने कहा... BIHAR NEWS : राशन कार्ड उपभोक्ताओं को अब नहीं मिलेगा यह सुविधा, सरकार ने कर दिया एलान; जानिए क्या है आदेश पंचायत सचिव के घर से लाखों की चोरी, सोना -चांदी भी उड़ा ले गए चोर; गांव में हडकंप Bihar News : बिहार के CHC में तैनात होंगे नेत्र और ENT डॉक्टर, 1080 पद सृजित; सरकार ने कर दिया एलान Bihar Road Project: पटना की अहम सड़क परियोजना टेंडर के अंतिम दौर में, 81 करोड़ के इस प्रोजेक्ट के लिए रेस में 7 कंपनियां हम खुश रहेंगे तो आप भी खुश रहिएगा...'शराबबंदी वाले बिहार में दारोगा जी की ‘चार पउआ’ वाली डिमांड! सप्लायर को बोला-हम आपको बहुत पसंद करते हैं... Rajya Sabha Election : 'एक तरफ दरिंदा तो एक तरफ शिकारी ...', तेजस्वी से मुलाकात से पहले AIMIM का बड़ा बयान, बोले .... हैदरबाद से तय होगा फॉर्मूला बिहार में बिखरा विपक्ष! HAM की भविष्यवाणी...राजद-कांग्रेस के कई विधायक अंतरात्मा की आवाज पर करेंगे वोट, रास चुनाव में 30 वोट भी जुटाना मुश्किल सरकारी आदेश न मानना पड़ा भारी! बिहार में 45 शिक्षकों का कटेगा वेतन Bihar News: बिहार में बनेगा स्टेट हाईवे अधिनियम, 120 किमी रफ्तार वाले एक्सप्रेस-वे का रास्ता होगा साफ
19-Apr-2024 07:41 PM
By First Bihar
CHHAPRA : राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सदस्य अशफाक करीम, आरजेडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रसाद यादव, RJD के पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल के पार्टी छोड़ने के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को एक और बड़ा झटका लगा है। जेल में बंद RJD के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के बेटे रणधीर सिंह ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को छोड़ने का ऐलान कर दिया है।
लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने से नाराज राजद के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के बेटे रणधीर सिंह ने पार्टी से इस्तीफा देने का फैसला लिया है। रणधीर सिंह ने बताया कि उनको टिकट नहीं मिलने का कारण उनकी हार की संभावना बताई गई है। इसीलिए पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। लेकिन उन्होंने पार्टी नेतृत्व से सवाल किया है कि ऐसे में लालू यादव की बेटी मीसा भारती को कैसे टिकट दे दिया गया? वह भी तो पिछला दो चुनाव हार चुकी हैं।
मशरख में शुक्रवार को हुई एक बैठक में रणधीर सिंह ने राजद से नाता तोड़ने की घोषणा कर दी है। रणधीर सिंह ने अपने आगे की रणनीति के बारे में बताया कि वह 28 अप्रैल को अपने अभिभावक और मित्रों के साथ बैठक करेंगे। उस बैठक में ही निर्णय लिया जाएगा कि मुझे आगे क्या करना है।