मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
12-Nov-2023 12:49 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बड़ी खबर बिहार के बेगूसराय से आ रही है, जहां फूड प्वाइजनिंग से एक ही परिवार के पांच बच्चों की हालत बिगड़ गई। पांच में दो दो बच्चों की मौत हो गई है जबकि तीन की हालत नाजुक बनी हुई है।
तेघरा थाना क्षेत्र के पकठौल गांव में दिवाली के दिन एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है वहीं तीन बच्चे जीवन और मौत से जूझ रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक टीम छानबीन में जुट गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के मुताबिक, पकठौल गांव में शुक्रवार को बीजो तांती के बेटे का मुंडन संस्कार था। मुंडन संस्कार के बाद बीजो तांती की तरफ से भोज का आयोजन किया गया था। इसी भोज का खाना सत्तो तांती घर में आया था। सत्तो तांती के बच्चों ने उस खाने को खाया था। खाना खाने के बाद देर रात से ही आयुषी कुमारी, खुशबू कुमारी ,नैना कुमारी एवं अन्य बच्चों की हालत बिगड़ने लगी। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गायत्री कुमारी की मौत हो गई। पकठौल के मुखिया पंकज कुमार ने एक और बच्ची के मौत की जानकारी दी है।
इस घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। सवाल उठ रहा है कि भोज में खाना पूरे गांव के लोगों ने खाया था लेकिन सिरर्फ इसी परिवार को फूड प्वॉइजनिंग क्यों हुई? यह बात किसी के गले नहीं उतर रही है। जितने लोग उतनी तरह की बातें हो रही हैं। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।