ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / news / एक हफ्ते में दूसरी बार पकड़ा गया नशेड़ी स्वास्थ्यकर्मी, पुलिस के पैरों पर...

एक हफ्ते में दूसरी बार पकड़ा गया नशेड़ी स्वास्थ्यकर्मी, पुलिस के पैरों पर गिरकर बोला- मेहरारू के वास्ते माफ़ कर दीं

24-Nov-2022 01:56 PM

BETTIAH: बिहार में शराबबंदी लागू होने के बावजूद कानून की लगातार धज्जियां उड़ाई जा रही है। इसमें सरकारी कर्मचारियों के भी नाम सामने आते हैं। इसी कड़ी में अब बेतिया के अस्पताल का एक कर्मी को शराब के नशे में दूसरी बार गिरफ्तार किया गया है। एक ही सप्ताह में यह दूसरा मौका है जब वह नशे में पकड़ा गया है। पकड़े जाने के बाद वह पुलिसकर्मी के पैर पकड़कर गिड़गिड़ाने लगा...उसने गुहार लगाते हुए कहा 'ना ना माफ कर दीं, हमर मेहरारू वास्ते।' 




मामला बेतिया जिले के शिकारपुर थाना क्षेत्र का है, जहां अनुमंडल अस्पताल में कार्यरत चतुर्थवर्गीय कर्मी को पुलिस ने नशे में गिरफ्तार किया है। कर्मी नशे की हालात में डॉक्टर्स के साथ-साथ मरीज़ों को भी गालियां बक रहा था। सूचना पाकर शिकारपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शराबी कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया। जब ब्रेथ एनलाइजर से उसकी जांच की गई तो उसमें अल्कोहल की पुष्टि हुई। पुलिस उसे थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है। आगे की कार्रवाई भी जारी है। 




गिरफ्तार कर्मी अनुमंडलीय अस्पताल का बीसीजी टेक्नीशियन है, जो एक सप्ताह में दूसरी बार शराब के नशे में पकड़ा गया है। पीछे 17 नवंबर को भी उसे नशे की हालत में पकड़ा गया था। अनुमंडलीय अस्पताल उपाधीक्षक से दुर्व्यवहार मामले में बीसीजी टेक्नीशियन को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार कर्मी पूर्वी चंपारण जिला के बेलनवा गांव का रहने वाला मदन प्रसाद है।