ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे

Home / news / ED RAID : LJP (R) नेता हुलास पांडेय के तीन ठिकानों पर...

ED RAID : LJP (R) नेता हुलास पांडेय के तीन ठिकानों पर ED की रेड, पटना के गोला रोड आवास पर पहुंची टीम

27-Dec-2024 01:10 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार के बहुचर्चित पूर्व विधायक और बाहुबली कहे जाने वाले लोजपा नेता हुलास पांडेय के ठिकाने पर एस साथ छापेमारी चल रही है। यह छापेमारी इडी की टीम के तरफ से की जा रही है। सुचना के मुताबिक ED की टीम ने पटना के गोला रोड और बेंगलुरु समेत और दिल्ली के ठिकाने पर छापेमारी कर रही है। 


जानकारी के मुताबिक,ईडी की टीम आज सुबह से हुलास पांडेय के अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। हुलास पांडे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के बेहद करीबी माने जाते हैं। एलजेपीआर नेता हुलास पांडेय बिहार के बहुचर्चित पूर्व विधायक और बाहुबली नेता माने जाते रहे हैं। ईडी को हुलास पांडेय से जुड़ी कई अहम जानकारी मिली थी, जिसके बाद आज टीम अलग-अलग लोकेशन पर रेड करने पहुंची है।


बताया जाता है कि, हुलास पांडेय जाने-माने बाहुबली नेता सुनील पांडेय के छोटे भाई हैं। इनके ऊपर पहले से कई मामले दर्ज हैं। सुनील पांडेय और हुलास पांडेय के एक और भाई संतोष पांडेय की बात करें तो वोे राजनीति में सक्रिय नहीं हैं लेकिन उनका कंस्ट्रक्शन का अपना बड़ा कारोबार है। हुलास पांडे पूर्व जदयू विधायक सुनील पांडे के भाई हैं जिनके पुत्र विशाल प्रशांत तरारी के विधायक हैं। पिछले दिनों बिहार विधानसभा के उपचुनाव में विशाल प्रशांत ने बीजेपी के टिकट पर चुनाव जीता था। 


भतीजा की जीत में हुलास पांडे ने बहुत पसीना बहाया था। उनके भाई सुनील पांडे पहले पशुपति पारस के नेतृत्व वाली रालोजपा में थे। उपचुनाव से से ठीक पहले वे बीजेपी में बेटे के साथ शामिल हो गए थे। राजनैतिक गलियारे में हुलास पांडे की काफी पहुंच है। एनडीए के बड़े नेताओं के उनके काफी बेहतर ताल्लुकात हैं। फिलहाल कड़ी सुरक्षा के बीच पूर्व विधान पार्षद के तीनों ठिकानों पर रेड जारी है। बरामदगी को लेकर खबर लिखे जाने तक कोई आधिकारिक सूचना एजेंसी की ओर से नहीं दी गयी है।