Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल
28-Dec-2024 11:45 AM
By First Bihar
PATNA : आईएएस अधिकारी संजीव हंस से जुड़े मनी लांड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल ईडी (ED) की टीम संजीव हंस के करीबी और उनकी अवैध तरीके से अर्जित की गई काली कमाई का निवेश करने वाले कारोबारी के कई ठिकानों पर छापेमारी की है। इस छापेमारी के बाद हडकंप का माहौल कायम हो गया है।
जानकारी के मुताबिक, ईडी (ED) की टीम ने आज सुबह संजीव हंस के करीबी और पुल निर्माण विभाग के जूनियर इंजिनियर के घर रेड मारी है। टीम ने पटना और गया दो ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। टीम पुल निर्माण विभाग के जूनियर इंजिनियर सुनील कुमार के घर और होटल में रेड कर रही है। इस दौरान उन्हें कई अहम दस्तावेज हाथ लग सकते हैं।
मालूम हो कि, आय से अधिक संपत्ति और मनी लांड्रिंग मामले में गिरफ्तार किए गए आइएएस अधिकारी संजीव हंस को फिलहाल वह बेउर जेल में बंद हैं।वहीं, इसी मामले में दिल्ली से गिरफ्तार किए गए राजद के पूर्व विधायक गुलाब यादव भी सलाखों के पीछे हैं। इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ा एक्शन लेते हुए संजीव हंस की संपत्ति को अटैच किया और ईडी ने IAS संजीव हंस की कुल 7 संपत्तियों को जब्त किया।
गौरतलब हो कि, प्रवर्तन निदेशालय ने हंस की जो संपत्ति जब्त की वह दिल्ली, नागपुर और जयपुर में है। जब्त की गई संपत्ति की कीमत करीब 23 करोड़ 72 लाख रुपए है। IAS संजीव हंस के नागपुर में जमीन के तीन प्लॉट, दिल्ली में एक फ्लैट और जयपुर में तीन फ्लैट्स को ईडी ने जब्त किया है। संजीव हंस बड़ी चालाकी से इन संपत्तियों के मालिक बने हुए थे। ऊर्जा विभाग में ठेकेदारी करने वाले प्रवीण कुमार चौधरी, कोलकाता के कारोबारी पुष्पराज बजाज और उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर यह संपत्तियां रजिस्टर्ड थीं।