ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / दिल्ली शराब घोटाला: ED ने सीएम केजरीवाल को भेजा आठवां समन, पूछताछ के...

दिल्ली शराब घोटाला: ED ने सीएम केजरीवाल को भेजा आठवां समन, पूछताछ के लिए दफ्तर बुलाया

27-Feb-2024 02:29 PM

By First Bihar

DELHI: दिल्ली के कथित शराब घोटाले में ईडी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 8वां समन भेजा है। इससे पहले ईडी केजरीवाल को सात समन भेज चुकी है लेकिन वे ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए। सातवें समन पर भी जब 26 फरवरी को केजरीवाल ईडी के दफ्तर नहीं पहुंचे तो अब प्रवर्तन निदेशालय में उन्हें आठवां समन भेजकर पूछताछ के लिए आगामी चार मार्च को अपने दफ्तर बुलाया है।


दरअसल, दिल्ली में हुए शराब नीति घोटाले की आंच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तक पहुंच गई है। इसी मामले में आप के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और राज्यसभा सांसद संजय सिंह जेल में बंद हैं और अब ईडी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए बुला रही है हालांकि, बार-बार बुलाने के बावजूद केजरीवाल पूछताछ के लिए ईडी के सामने उपस्थित नहीं हो रहे हैं।


इस मामले में पूछताछ के लिए ईडी सीएम केजरीवाल को पहले सात समन भेज चुकी है। सातवें समन पर उन्हें 26 फरवरी को ईडी के समक्ष उपस्थित होना था लेकिन वे ईडी दफ्तर नहीं पहुंचे। ऐसे में ईडी ने उन्हें आठवां समन भेजा है और पूछताछ के लिए आगामी 4 मार्च को अपने दफ्तर बुलाया है।


ईडी के सातवें समन के जबाव में आम आदमी पार्टी ने कहा था कि ईडी को रोजाना समन भेजने की बजाय कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए। आप ने कहा था कि मामला कोर्ट में है और अगली सुनवाई 16 मार्च को है, ऐसे में केजरीवाल ED की पूछताछ में शामिल नहीं होंगे। देखने वाली बात होगी कि केजरीवाल आठवें समन पर भी ईडी के समक्ष उपस्थित होते हैं या नहीं।