Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा
25-Dec-2021 09:10 AM
NAWADA: नवादा जिले के कादिरगंज थाना क्षेत्र के मंगरा मोड़ के समीप टोटो पलटने से एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.
बताया जा रहा है कि रोह थाना क्षेत्र के नजरडीह गांव निवासी स्व विनय सिंह के 17 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार हिसुआ के टीएस कॉलेज बीए-वन में नाम लिखाने के लिए गया था, लौटने के क्रम में मंगुरा मोड़ के पास टोटो पलट गया, जिससे टोटो पर सवार सोनू गंभीर रूप से जख्मी हो गया.
आसपास के लोगों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान सोनू की मौत हो गई. परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक सोनू इकलौता पुत्र था. उसके पिता की मौत 1 वर्ष पूर्व करंट लगने से हो गई थी. सोनू ही अपनी मां का एक मात्र सहारा था.
उसकी मां अपने इकलौते पुत्र सोनू को पढ़ा-लिखाकर एक अच्छा इंसान बनाना चाहती थी, लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था. इतना ही नहीं सोनू के कंधे पर तीन बहनों की जिम्मेवारी थी. इकलौते पुत्र की मौत के बाद पूरा परिवार सदमे में है.