Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार
19-Oct-2023 09:45 AM
By First Bihar
PATNA : दुर्गा पूजा शुरू होने पर बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को अलर्ट किया है। मुख्यालय की ओर से पुलिस-प्रशासन को विशेष चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए जिलों में 12,500 सिपाही भेजे गए हैं। साथ ही बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (बीसैप) की 33 कंपनियां तैनात किया गई हैं। इसके साथ ही नेपाल, यूपी, झारखंड, पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे जिलों में खास निगरानी रखी जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, रेंज पुलिस महानिरीक्षक और उप महानिरीक्षक ने सभी जिलों के वरीय पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया है। दुर्गापूजा एवं अन्य पर्व-त्योहारों के दौरान पुलिस शरारती तत्वों पर नजर रखेगी। इन शरारती तत्वों द्वारा अफवाह फैलाकर समाज में तनाव पैदा करने का प्रयास किया जाता है। पुलिस मुख्यालय ने लोगों से अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील भी की है। संदिग्ध छवि वाले लोगों की पहचान कर बांड भरवाने को कहा गया है। अभी तक ढाई लाख से अधिक लोगो का बांड भराया भी जा चुका है।
संवेदनशील इलाकों को चिह्नित कर वहां अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती करने को कहा गया है। नेपाल के साथ उत्तर प्रदेश, झारखंड और बंगाल से सटे सीमावर्ती जिलों में जांच बढ़ाने व 24 घंटे चौकसी बरतने का आदेश दिया गया है। पुलिस मुख्यालय द्वारा जिलों में मौजूद पुलिस बल के अतिरिक्त पुलिस बल उपलब्ध कराया गया है। मुख्यालय स्तर से 12 हजार 500 सिपाही व बिहार विशेष सशस्त्रत्त् पुलिस (बी-सैप) की 33 कंपनी भी प्रतिययुक्ति की गई है। इनकी प्रतिनियुक्ति मूर्ति विसर्जन तक जिलों में रहेगी।