पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप Bihar Board 10th Result 2026: टॉपरों पर इनामों की बरसात, लाखों रुपये के साथ मिलेंगे लैपटॉप और स्कॉलरशिप LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला'
23-Feb-2024 09:54 AM
By First Bihar
PATNA : उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री सम्राट चौधरी अचानक शुक्रवार सुबह पटना के आईजीएमएस (IGIMS पहुंचे। सम्राट चौधरी को अचानक देख स्वास्थ्य कर्मी में अफरातफरी का माहौल बना रहा है। सम्राट ने डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी से बातचीत किया। सम्राट ने मरीज और तीमारदारों से बातचीत की। इमरजेंसी वार्ड में बेड की कमी देख सम्राट ने सवाल जवाब भी किया है।
स्वास्थ्य मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि - मुझे लगातार यह शिकायतें मिल रही थी कि स्वास्थ्य स्वास्थ्य सेवा में इमरजेंसी की दिक्कत हो रही है। उसके बाद मैं इसका निरीक्षण करने पहुंचा। उसके बाद सभी चीजों को मैंने देखा और जो भी जरूरी बातें थी उसका मैंने सभी लोगों को निर्दश दिया है, अब यहां किसी को भी कोई समस्या नहीं हो इसका ख्याल रखना जरूरी होगा।
सम्राट चौधरी ने कहा कि निरीक्षण के दौरान मैंने देखा कि इमरजेंसी के अंदर बेड की संख्या बढ़ानी होगी। वर्तमान में 95 बेड यहां उपलब्ध है तो इस वजह से समस्या होती है। हमने यह निर्देश दिया है कि इतना बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर है तो बेड की संख्या बढ़नी चाहिए। इसको लेकर हमलोगों ने बातचीत किया है और इसे जल्द ही पूरा भी कर लिया जाएगा।
उधर, इसके आगे सम्राट चौधरी ने कहा कि इस अस्पताल में गरीबों को मुक्त इलाज किए जाने का निर्देश मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिया है तो उसे संबंध में भी हम लोग काम कर रहे हैं। फिलहाल हम लोग मुफ्त दवा उपलब्ध करवा रहे हैं। अगले वित्तीय वर्ष में फ्री इलाज भी उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके अलावा जो भी जरूरी चीजें होगी वह उपलब्ध करवाया जाएगा।