ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा

Home / news / DPS स्कूल के प्रिंसिपल का बेरहम चेहरा आया सामने, व्हाट्सएप ग्रुप बनाने पर...

DPS स्कूल के प्रिंसिपल का बेरहम चेहरा आया सामने, व्हाट्सएप ग्रुप बनाने पर 8वीं के छात्र को बेरहमी से पीटा

23-Jul-2022 12:14 PM

By SAURABH KUMAR

SITAMARHI : सीतामढ़ी में डीपीएस स्कूल के एक छात्र को व्हाट्सएप ग्रुप बनाना काफी भारी पड़ गया। व्हाट्सएप ग्रुप बनाने से नाराज स्कूल के प्रिंसिपल और शिक्षक ने छात्र की न सिर्फ बेरहमी से पिटाई कर दी बल्कि उसे करीब पांच घंटों तक बंधक बनाए रखा। पिटाई के कारण छात्र को गंभीर चोटें आई हैं। जब छात्र के परिजनों ने इसका विरोध किया तो स्कूल प्रबंधन ने झूठा आरोप लगाकर स्कूल से सस्पेंड कर दिया है। घायल छात्र का इलाज स्थानीय पीएचसी में कराया जा रहा है।


दरअसल, सीतामढ़ी स्थित डीपीएस स्कूल के आठवीं के छात्र शुभम ने स्टडी के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बना दिया था। जिसमें उसने क्लास के ही कुछ छात्रों को जोड़ा था। ग्रुप में शामिल किसी बच्चे ने उस व्हाट्सएप ग्रुप में कुछ गलत शब्द लिख दिया था। इस बात की जानकारी जैसे ही स्कूल के प्रिंसिपल को मिली वह आगबबूला हो गए। बिना मामले की जांच किए ही वे शुभम पर बरस पड़े और प्रिंसिपल और शुभम के क्लास टीचर ने शुभम की बेरहमी से पिटाई कर दी। इससे भी मन नहीं भरा तो पीड़ित छात्र को स्कूल के एक कमरे में करीब पांच घंटों तक बंद कर दिया।


इस बात की जानकारी मिलते ही शुभम के परिजन स्कूल पहुंचे, तो उन्हें सुभम से मिलने तक नहीं दिया गया। सुभम के परिजनों ने दिल्ली पब्लिक स्कूल, लगमा के प्रिंसिपल और शिक्षक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शुभम के कान पर जख्म के गहरे निशान मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि क्लास टीचर विकास पांडे और प्रिंसिपल बादल सिंह ने शुभम की जबरदस्त पिटाई कर दी और बाद में उसे कमरे में बंद कर दिया। फिलहाल शुभम को इलाज के लिए डुमरा PHC में लाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। परिजनों की मानें तो स्कूल प्रबंधन ने शुभम पर छेड़खानी का झूठा आरोप लगाकर उसे स्कूल से सस्पेंड कर दिया है।