देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी BIHAR NEWS : हाईटेक निगरानी से खनन माफियाओं पर शिकंजा, अब हर ट्रक पर डिजिटल नजर; चलते -चलते हो जाएगा नाप -तौल नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम Bihar new road project : अब सफर होगा आसान! इस जिलें में 5 नई सड़कों से ट्रैफिक होगा फ्री; जानिए किस-किस इलाके में होगा निर्माण भारत-नेपाल सीमा पर SSB का बड़ा एक्शन, फर्जी आधार कार्ड के साथ बांग्लादेशी नागरिक को दबोचा
20-May-2020 05:43 PM
PATNA : चमकी बुखार से पीड़ित एक बच्ची के इलाज में लापरवाही का मामला सामने आया है. इलाज में लापरवाही के कारण 8 साल की बच्ची की मौत हो गई थी. जिसके बाद विभागीय जांच में इलाज करने वाले डॉक्टर की लापरवाही सामने आई है. सरकार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए लापरवाह डॉक्टर को सेवा मुक्त कर दिया है. स्वास्थ विभाग की तरफ से जिस डॉक्टर के खिलाफ एक्शन लिया गया है डॉ अनिल कुमार सिंह कांटेक्ट पर काम करने वाले हैं चिकित्सा पदाधिकारी हैं. जिनके खिलाफ एक्शन लिया गया है.

डॉक्टर पर आरोप है कि मुजफ्फरपुर के औराई की रहने वाली एक आठ साल की लड़की को 11 मई को पीएचसी रुन्नीसैदपुर लाया गया. डॉक्टर ने देखने के बाद उससे गलत दवा दे दी. उसके बाद उसे एसकेएमसीएच रेफर कर दिया. इस लापरवाही के कारण 15 मई को बच्ची की मौत हो गई.
डॉक्टर पर आरोप है कि हॉस्पिटल में चमकी बुखार के इलाज के लिए सारी व्यवस्था. उपकरण और दवा होने के बाद संवेदनहीनता दिखलाते हुए बगैर सही से इलाज किए रेफर कर दिया. बेहोशी की हालत में एसकेएमसीएच में बच्ची को बचाने का हर प्रयास किया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई. ऐसे लापरवाह संविदा नियोजित डॉक्टर की जरूरत नहीं है. इनकी सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त करते हुए इनका भविष्य में संविदागत एवं नियमित नियोजन की अहर्ता समाप्त की जाती है. इनकी मेडिकल रजिस्ट्रेशन करने की अनुशंसा बिहार मेडिकल काउंसिल से किया गया है.