Bihar News: जानिए बिहार के CM के बारे में यह अनसुनी कहानी, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान; लालू ने किया था यह काम, फिर भी चुप थे नीतीश कुमार Nitish kumar : बिहार के लिए क्यों अहम है अगले 72 घंटे? जानिए कब नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा, निशांत को लेकर क्या है JDU का ख़ास प्लान Nitish Kumar : दिल्ली जाने से पहले इस दिन से कोसी-सीमांचल यात्रा पर नीतीश कुमार, कई जिलों का करेंगे दौरा Patna Water Metro : पटना में जल्द शुरू होगी वाटर मेट्रो, पहले फेज में गांधी घाट और इस जगह होगा पड़ाव; गंगा घाटों पर बन रहे चार्जिंग प्वाइंट Bihar News : नेपाल सीमा तक सड़क होगी चौड़ी, इस रूट के फोरलेन सड़क परियोजना को मिली मंजूरी Nitish Kumar :इस महीने तक बनकर तैयार होगा बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन पुल, गंगा पार आवागमन होगा तेज Bihar Politics : कुशवाहा की जगह फिक्स ! राज्यसभा को लेकर BJP ने बनाई ख़ास रणनीति, NDA के नए फॉर्मूला से 5 वीं सीट पर भी जीत तय ! जानिए क्या है ख़ास Bihar teachers : बिहार के शिक्षकों के लिए खुशखबरी, अब हर महीने के इस तारीख को ही मिलेगी सैलरी आज JDU ज्वाइन करेंगे CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत, जल्द शुरू करेंगे बिहार यात्रा; पार्टी नेता कर रहे यह डिमांड ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक!
15-Oct-2024 09:30 AM
By First Bihar
PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बिहार कैबिनेट की बैठक करेंगे। लगभग दो सप्ताह बाद आज फिर से मंत्रिपरिषद की बैठक होने जा रही है। मुख्य सचिवालय के मंत्रिमंडल कक्ष में होने वाली इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पास होंगे। नौकरी और रोजगार को लेकर भी राज्य सरकार कोई बड़ा फैसला ले सकती है। इससे पहले एक अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक बुलाई गई थी। इस कैबिनेट बैठक में 45 एजेंडा पर मुहर लगी थी।
दरअसल, बिहार में नीतीश कैबिनेट की आज अहम बैठक होनी है। इस बैठक में कई प्रस्तावों पर मुहर लगने की उम्मीद है। शाम चार बजे कैबिनेट की बैठक होगी। नीतीश सरकार की ओर से 2025 विधानसभा चुनाव से पहले 12 लाख नौकरी और 25 लाख रोजगार देने का वादा किया गया है। ऐसे में इस कैबिनेट में रोजगार समेत कई अहम मुद्दों पर मुहर लगाया जा सकता है।
मालूम हो कि 15 अगस्त को गांधी मैदान से मुख्यमंत्री ने कहा था कि 2025 विधानसभा चुनाव से पहले 7 लाख नौकरी और 10 लाख रोजगार देंगे। ऐसे में सबकी नजर आज होने वाली कैबिनेट की बैठक पर भी रहेगी कि सरकार नौकरी और रोजगार को लेकर कोई बड़ा डिसीजन लेती है या नहीं? हालांकि 1 अक्टूबर को हुई कैबिनेट की बैठक में नौकरी और रोजगार को लेकर कोई बड़ा फैसला नहीं लिया गया था।
बता दें कि इससे पहले की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए थे, जिसमें 11 नवंबर से 20 नवंबर तक राजगीर में होने वाले एशियाई महिला हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी 2024 के आयोजन की भी स्वीकृति दी गई और 10 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई। एक अक्टूबर को कैबिनेट ने नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल मेगा इंडस्ट्रियल पार्क बिहटा पटना में 300 बेड के हॉस्पिटल निर्माण की स्वीकृति दी थी।