बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
15-Aug-2024 09:52 PM
By Dhiraj Kumar Singh
JAMUI: नतीनी से बात करने पर ससुर ने हाथ पैर बांधकर दामाद को बेरहमी से पिटाई कर दी। बताया जाता है कि दो साल से दामाद अपनी बेटी और पत्नी से अलग रह रहा था। दामाद की पिटाई का वीडियो किसी ने मोबाइल से बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना जमुई के खैरा थाना क्षेत्र के अमारी इलाके की है। जहां एक युवक की कमरे में बंद कर हाथ-पैर बांधकर ससुरालवालों ने जमकर पिटाई कर दी।
ससुराल में दामाद की पिटाई की सूचना गांव के लोगों ने पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दीपक और उसकी पत्नी को थाना ले गयी। जहां दोनों से पूछताछ की गयी। जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। दीपक की पिटाई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि उसका हाथ-पैर रस्सी से बंधा हुआ है और वह जमीन पर लेटा हुआ है।
युवक की पहचान जमुई के गिद्धौर थाना क्षेत्र के गोटाजोर इलाका निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई है जो ई-रिक्शा चलाने का काम करता है। जिसकी शादी खैरा थाना क्षेत्र के अमारी गांव के कपिलदेव तांती की बेटी विभा कुमारी से हुई थी। परिवारिक विवाद में पति और पत्नी दो साल से अलग रह रहा था। इसी कारणों से दीपक का अपने ससुर, सास और पत्नी के साथ विवाद चल रहा था।
गुरुवार को दीपक सवारी लेकर ई-रिक्शा से ससुराल की ओर गया था। तभी दीपक को अपनी दो साल की बेटी पर नजर पड़ गई। दीपक अपनी बेटी से बात करने लगा। बच्ची से बात करते हुए उसके ससुर ने देख लिया। फिर क्या था ससुर ने दीपक को पकड़ कर कमरे में बंद कर दिया और रस्सी से हाथ-पैर बांधकर लाठी डंडे से उसकी जमकर पिटाई कर दी।
परिवारिक विवाद के कारण पति-पत्नी दीपक और विभा दोनो दो साल से अलग रह रहे थे। पत्नी विभा अपने मां-पिता के साथ मायके में रह रही है। इस मामले में खैरा थाना अध्यक्ष दुर्गेश दीपक ने बताया कि युवक के साथ पिटाई की जानकारी नहीं है। पत्नी पत्नी में विवाद हुआ था। जिसकी सूचना पर पर डायल 112 नंबर की पुलिस ने दोनों को उठाकर थाने लेकर पहुंची। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...