Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार
02-Dec-2021 05:55 PM
PATNA: पटना के डीएम औऱ एसएसपी के काफिले के लिए मंत्री की गाड़ी रोकने के मामले को रफा-दफा करने की कवायद तेज हो गयी है। वैसे तो विधानसभा अध्यक्ष ने डीजीपी औऱ गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव को तलब किया है, लेकिन सरकार के स्तर पर मामले को रफा दफा करने की कोशिश किये जाने की चर्चा आम है। उधर नाराज मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा- ये मंत्री औऱ विधायक के सम्मान का मामला है, अगर अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे चुप बैठने वाले नहीं हैं।
डीजीपी औऱ अपर मुख्य सचिव स्पीकर के पास पहुंचे
वैसे इस मामले में सरकार का पक्ष रखने बिहार के डीजीपी औऱ गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव विधानसभा अध्यक्ष के पास पहुंच चुके हैं। दोनों को शाम के 6 बजे तलब किया गया है। दोनों अधिकारी स्पीकर के सामने ये बतायेंगे कि किन परिस्थितियों में मंत्री की गाड़ी को रोका गया था।
सीएम के नाम पर लीपापोती की कोशिशें
मंत्री जीवेश मिश्रा ने आज बिहार विधानसभा में अपने साथ हुए वाकये को सार्वजनिक कर सरकार की पोल खोल दी थी। जीवेश मिश्रा ने विधानसभा में बताया कि जिस गेट से सिर्फ सीएम की गाड़ी आती है उसी गेट से पटना के डीएम और एसएसपी की गाड़ी आयी। दोनों की गाड़ी आने के लिए मंत्री की गाड़ी तक को रोक दिया गया। जब मंत्री के साथ ये सलूक हो सकता है तो विधायकों के साथ क्या होगा। मंत्री दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जिद पर अड़े हैं।
लेकिन सरकारी सूत्र बता रहे हैं कि पटना के डीएम और एसएसपी को बचाने के लिए कहानी तैयार कर ली गयी है. प्रशासन ये कह रहा है कि मंत्री की गाड़ी को डीएम-एसएसपी के काफिले के लिए नहीं बल्कि सीएम के काफिले के लिए रोका गया था. डीएम-एसएसपी की गाड़ी तो सीएम के काफिले में थी. इसलिए डीएम-एसएसपी ही नहीं बल्कि ट्रैफिक पुलिस के किसी जवान तक का कोई कसूर नहीं है. इसी तर्क के सहारे मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की जा रही है।
मंत्री ने कहा-लीपापोती की सारी कवायद को जान रहा हूं
उधर मंत्री जीवेश मिश्रा ने फिर से कहा है कि वे इस मामले की लीपापोती को बर्दाश्त नहीं करेंगे। सीएम का काफिला गुजरने के बाद पटना के डीएम और एसएसपी विधानसभा पहुंचे थे. विधानसभा में लगे सीसीटीवी कैमरों में इसका फुटेज होगा. प्रशासन का झूठ वे बर्दाश्त नहीं करेंगे. मंत्री ने कहा कि स्वाभिमान से बढ़कर कुछ नहीं हो सकता. वे विधानसभा अध्यक्ष के फैसले का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि अध्यक्ष ही सर्वोपरि हैं. लेकिन अगर अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे आगे का फैसला लेंगे।

