कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद छपरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 7 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख
16-Jan-2020 01:52 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : डीएम साहेब के बॉडीगार्ड की सरेआम गुंडई का एक मामला सामने आया है. बड़े साहब का बॉडीगार्ड सरेआम सड़क पर गुंडई कर रहा था क्योंकि साहेब गाड़ी में बैठे हुए थे. मामला बेगूसराय जिले का है. जहां जिले के डीएम अरविन्द कुमार वर्मा सड़क जाम में फंस गए. इस दौरान उनके गार्ड साहब की गाड़ी जाम से निकालने के लिए आम लोगों पर थप्पड़ बरसाने लगे. घटना का वीडियो सामने आने के बाद कई सवाल खड़ा हो रहे हैं.
घटना बेगूसराय जिले के एनएच 31 की है. जहां एक व्यक्ति की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने एनएच 31 को जाम कर जमकर हंगामा किया. इस दौरान बेगूसराय डीएम अरविंद कुमार अपने स्कॉट के साथ बरौनी की ओर जा रहे थे. हर हर महादेव चौक पर काफी जाम लगा हुआ था. जिसमें डीएम साहेब की गाड़ी फंस गई. बड़े साहेब के बॉडीगार्ड ने गाड़ी को जाम से निकालने के लिए 'ना आव देखा-ना ताव देखा' सीधे सड़क पर गुंडई पर उतर आया. उसने स्कार्पियो के ड्राइवर को थप्पड़ जड़ दिया.
इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. जिसमें डीएम का बॉडीगार्ड स्कार्पियो के ड्राइवर को थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहा है. जाम लगने के कारण आम लोग भी काफी परेशान थे. सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतार लगी हुई थी. डीएम की गाड़ी के साथ-साथ आम लोगों की भी दर्जनों गाड़ियां सड़क पर रेंग रही थीं. लोग जाम से निकलने की कोशिश कर रहे थे. इसी दौरान यह घटना घटी. हालांकि बाद में जैसे-तैसे कर डीएम साहेब की गाड़ी को जाम से निकाला गया.