ब्रेकिंग न्यूज़

छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार भाई वीरेंद्र का बीजेपी पर हमला: “लालू और परिवार तक ही सीमित है उनकी राजनीति, JDU भी एक साल में खत्म” रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Home / news / DM-CM तक जाता है पैसा!, जनता दरबार में फरियादी बोला- CO मांग रहा...

DM-CM तक जाता है पैसा!, जनता दरबार में फरियादी बोला- CO मांग रहा 50 हजार घूस

07-Nov-2022 03:59 PM

PATNA: दीपावली और छठ की छुट्टियों के बाद सोमवार को मुख्यमंत्री का जनता दरबार आयोजित किया गया। जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम के तरह सीएम नीतीश ने प्रदेशभर से अपनी शिकायत लेकर पहुंचे लोगों की फरियाद सुनी और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। इस दौरान सीएम के सामने ऐसे कई मामले आए जिसको सुनकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दंग रह गए। जनता दरबार में मधुबनी से आए एक शख्स ने सीएम के सामने ऐसी बात कह दी कि वे हैरान रह गए और तत्काल अधिकारी को फोन लगा दिया।


दरअसल, जनता दरबार में मधुबनी से आए एक फरियादी ने जमीन अधिग्रहण से जुड़ी शिकायत मुख्यमंत्री से की। फरियादी ने सीएम से कहा कि दाखिल खारिज के लिए अंचल अधिकारी ने 50 हजार रुपए मांगे है, जब हमने पैसे देने से मना कर दिया तो हमें उन्होंने बाहर निकाल दिया और कहा कि जाइए नहीं करेंगे दाखिल खारिज। पैसा ऊपर तक जाता है... मुख्यमंत्री तक पैसा जाता है। फरियादी युवक की बात सुनकर सीएम नीतीश हैरान रह गए और तुरंत राजस्व विभाग के अपर मुख्य सचिव को फोन लगा दिया।


मुख्यमंत्री ने अपर मुख्य सचिव से कहा कि मधुबनी से एक शख्स आए हैं, इनका दाखिल खारिज क्यों नहीं कर रहा है, इस को जल्द से जल्द दिखाइए, सीओ बहुत इधर-उधर कर रहा है। सीएम नीतीश ने कहा कि यह क्या हो रहा है मधुबनी में ? इस जिले से जमीन कब्जा करने के बहुत सारे मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि इस बात का पता लगाएं कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है। वहीं इस दौरान जनता दरबार में और भी कई ऐसे मामले आए जिसे सुनकर सीएम स्तब्ध रह गए।