ब्रेकिंग न्यूज़

CBSE Board Exam 2026: CBSE बोर्ड परीक्षा में पूछे जा रहे हैं IIT-JEE जैसे कठिन सवाल! कोर्ट में दायर हुई याचिका, जाने क्या है मामला? शादी के बाद मैट्रिक की परीक्षा देने सीधे सेंटर पर पहुंच गई दुल्हन, दूल्हे राजा भी थे साथ दानापुर में स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती पर ब्रह्मर्षि परिवार का भव्य आयोजन, भैयारी भोज में जुटे समाज के लोग Bihar Road Accident: पटना-आरा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, पूजा करके लौट रहे दंपत्ति की दर्दनाक मौत BIHAR NEWS: बिहार में महिलाओं को मिलेगा रोजगार: हर वार्ड में बहाल होंगी जीविका समितियां, जानिए नया अपडेट मुजफ्फरपुर में 60 साल के स्कूल मालिक ने 28 वर्षीया शिक्षिका से की शादी, अपहरण का आरोप मुंगेर के हवेली खड़गपुर में 1.60 करोड़ की लागत से बने नये निबंधन कार्यालय का उद्घाटन, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने किया लोकार्पण Aadhar Card Rules: कौन नहीं बनवा सकता आधार कार्ड? जानिए पात्रता, नियम और पूरी प्रक्रिया open meat sale ban : बिहार में मीट शॉप्स चलाने के लिए करना होगा यह काम, खुली बिक्री पर पूरी तरह रोक; सरकार का आदेश सपने में आए नागराज: दूध और लावा देने गये युवक को सांप ने काटा, डिब्बे में बंदकर पहुंच गया अस्पताल

DJ की तेज साउंड से ऑपरेटर को हुआ ब्रेन हेमरेज, सिर का नस फटने से हालत गंभीर, बिना अनुमति के डीजे बजाने पर प्रशासन ने लगाई रोक

DJ की तेज साउंड से ऑपरेटर को हुआ ब्रेन हेमरेज, सिर का नस फटने से हालत गंभीर, बिना अनुमति के डीजे बजाने पर प्रशासन ने लगाई रोक

15-Sep-2024 08:55 PM

By First Bihar

DESK: खुशी के हर मौके पर अब डीजे बजाया जाता है। बिना इसके कोई भी कार्यक्रम लोगों को अधूरा लगता है। इसलिए शादी का मौका हो या फिर इंगेजमेंट या बर्थ डे या फिर कोई अन्य आयोजन हरेक मौके पर डीजे की उपस्थिति देखी जाती है। लेकिन तेज साउंड के कारण कभी-कभी यह लोगों को नुकसान भी पहुंचाता है इसके बावजूद इसका इस्तेमाल धड़ल्ले से लोग करते हैं। 


हालांकि इससे साउंड प्रदूषण भी होता है जिससे बुजुर्गों और बच्चों के साथ-साथ बीमार लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। डीजे की तेज साउंड के कारण एक व्यक्ति का ब्रेन हेमरेज हो गया। उसके सिर का नस फट गया और खून का थक्का जमने से उसकी हालत गंभीर हो गयी। घटना छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर की है जहां आनन-फानन में मरीज को अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन मरीज की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने रायपुर हॉस्पिटल रेफर कर दिया। 


मरीज की पहचान बलरामपुर के सनावल निवासी 40 वर्षीय संजय जायसवाल के रूप में हुई है।  मरीज के परिजनों ने बताया कि संजय डीजे भाड़े पर चलाता है। जिस दिन उसे उल्टी और चक्कर आने के बाद ब्रेन हेमरेज हुआ। उस दिन उसने एक कार्यक्रम में डीजे बजाया था। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि डीजे की तेज आवाज के चलते ब्रेन हेमरेज हुआ। वही इयर नोज थ्रोट (ENT) विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. शैलेंद्र गुप्ता ने जब सीटी स्कैन कराया तो पता चला कि सिर के पिछले हिस्से की नस फटने से ब्लड क्लॉटिंग हो गया।


 उन्होंने बताया कि संजय जासवाल को पहले से कोई बीमारी नहीं थी। उन्हें ना तो सुगर था ना बीपी की शिकायत ही थी। अस्पताल में ब्लड प्रेशर नॉर्मल मिला था। उन्होंने बताया कि इस तरह का यह पहला मामला है। जो बेहद चिंता का विषय है। उन्होंने कि शादी विवाह और धार्मिक अवसरों पर जिस तरह से डीजे का प्रचलन बढ़ा है ये कही ना कही लोगों को नुकसान पहुंचाता है। एक स्वस्थ व्यक्ति 70 डेसीबल ध्वनि की तीव्रता झेल सकता है। जबकि डीजे में 150 डेसीबल से ज्यादा ध्वनि की तीव्रता होती है 70 डेसीबल से ज्यादा साउंड होने पर यह कान और दिमाग के लिए खतरनाक साबित होता है।


वही छत्तीसगढ़ में ध्वनि यंत्रों के लिए बनाए गए नियमों के बाद जिले में बिना अनुमति के डीजे बजाने पर प्रशासन ने रोक लगा दी है। अनुमति लेने के बाद कम आवाज में डीजे चलाने को कहा कहा गया है। इस आदेश के बाद डीजे संचालकों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। दरअसल कानफोडू डीजे के पूर्ण प्रतिबंध लगाने के बाद संचालकों में खलबली मची हुई है। जिसके बाद अब नए नियम लागू कर दिए हैं। वहीं लापरवाही होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।