ब्रेकिंग न्यूज़

प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गंडक नदी से बरामद हुआ शव; पुलिस ने किया कांड का खुलासा पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण ‘पास बुलाएगा, 500 का नोट दिखाएगा, मगर लेना नहीं’–पटना जंक्शन पर सक्रिय ठग गिरोह का भंडाफोड़ Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी BPSC TRE-4 पर बढ़ा विवाद: 3 दिन में विज्ञापन नहीं तो फिर आंदोलन, छात्र नेता का अल्टीमेटम

Home / news / दिवाली और छठ पूजा में गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं! बिहार पुलिस...

दिवाली और छठ पूजा में गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं! बिहार पुलिस ने की बड़ी तैयारी

10-Nov-2023 03:06 PM

By First Bihar

PATNA: आने वाली दिवासी और छठ महापर्व के साथ साथ अन्य त्योहारों में गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं है। बिहार पुलिस ने इससे निपटने के लिए बड़ी तैयारी की है। त्योहारों में विधि व्यवस्था बनी रहे और त्योहार को कैसे सुरक्षित तरीके से मनाया जाए उसकी पूरी व्यवस्था पुलिस विभाग ने की है। आगामी 15 दिनों के लिए पूरे राज्य में बड़ी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है जबकि सोशल मीडिया पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी।


पुलिस मुख्यालय के ADG जीएस गंगवार ने बताया कि त्योहारों को देखते हुए आगामी 15 दिनों के लिए सिपाहियों के चौबीस कंपनी बल तैनात किए गए हैं। करीब 13 हजार पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके अलावे होम गार्ड को भी लगाया गया है। अश्वारोही बल को भी तैनात किया गया है। छठ पर्व पर भीड़ नियंत्रण को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था और गोताखोरों की व्यवस्था के साथ साथ साफ-सफाई की व्यवस्था के भी निर्देश दिए गए हैं।


काली पूजा और लक्ष्मी पूजा के अवसर पर करीब 5 हजार मूर्ति स्थापित की जाती है। मूर्तियों के विसर्जन को लेकर भी पुलिस बल को तैनाती की गई है। गृह मंत्रालय के द्वारा भी सात कंपनी की तैनाती की गई है, जिसे राज्य सरकार विभिन्न जगहों पर तैनात कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया और अफवाहों पर ध्यान न दें, जो भी अफवाह फैलाते हैं उनपर उचित कार्रवाई की जाएगी।