ब्रेकिंग न्यूज़

छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार भाई वीरेंद्र का बीजेपी पर हमला: “लालू और परिवार तक ही सीमित है उनकी राजनीति, JDU भी एक साल में खत्म” रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Home / news / दीघा-एम्स एलिवेटेड रोड पर बड़ा हादसा, तेज गति के कारण पलट गई वैगनार,...

दीघा-एम्स एलिवेटेड रोड पर बड़ा हादसा, तेज गति के कारण पलट गई वैगनार, आधा दर्जन लोग घायल

25-Oct-2022 06:31 PM

PATNA: राजधानी पटना में रफ्तार का कहर जारी है। बात चाहे पटना के मरीन ड्राइव कहे जाने वाले गंगा पथ की करें या फिर अटल पथ और बेली रोड फ्लाइ ओवर की हर जगह आपकों तेज रफ्तार में दौड़ती गाड़ियां मिल जाएगी। जिसके कारण लोग अपना नियंत्रण खो देते हैं और बड़ा हादसा हो जाता है। इस तरह की घटनाएं आए दिन होती है लेकिन इसके बावजूद लोग अपने आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं और हादसों को निमंत्रण देने का काम कर रहे हैं। 


ताजा मामला दीघा-एम्स एलिवेटेड रोड की है जहां तेज गति से आ रही हरियाणा नंबर वैगनार कार अचानक पलट गयी। कार में उस वक्त आधा दर्जन लोग सवार थे। घायलों को एम्स में भर्ती कराया गया है। जहां 5 लोगों का इलाज चल रहा है। वहीं एक को हल्की चोटे आई है जो कार के पास ही पाया गया। 


कार सवार आदित्य ने बताया कि कार पर कुल 6 लोग बैठे हुए थे। सभी औरंगाबाद से पटना आए थे। दीघा-एम्स एलिवेटेड पर चढ़ते ही गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी गयी थी। जिसके कारण अनवैलेंस होकर वैगनार कार पलट गयी और यह हादसा हुआ। फिलहाल मौके पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस ने कार को अपने कब्जे में लिया और घायलों को एम्स में भर्ती कराया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।