ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / news / धूमधाम के साथ मनाया गया DAV वाल्मी का एनुअल फंक्शन, बिहार सरकार के...

धूमधाम के साथ मनाया गया DAV वाल्मी का एनुअल फंक्शन, बिहार सरकार के मंत्री हुए शामिल

29-Dec-2022 04:33 PM

PATNA: पटना स्थित DAV वाल्मी का वार्षिकोत्सव समारोह बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस मौके पर करीब 600 बच्चों ने 30-30 की टोलियों में बेहतरीन परफॉर्मेंस दिया। इसके साथ ही वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के मौके पर कई तरह के सांस्कृतिक और अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।डीएवी वाल्मी के इस एनुअल फंक्शन में मुख्य अतिथि तौर पर बिहार सरकार के मंत्री संजय झा मौजूद रहें।वहीं DAV के डायरेक्टर समेत स्कूल के अन्य पदाधिकारी भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंत्री संजय कुमार झा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के गेस्ट आफ ऑनर पद्मकांत झा ने कार्यक्रम के लिए अपना शुभकामना संदेश भेजा। वहीं डीएवी के उप क्षेत्रीय पदाधिकारी एस के झा तथा स्कूल की प्राचार्या ज्योति सिन्हा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए उनका आभार जताया।


इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने कहा कि डीएवी वाल्मी ने राष्ट्र सेवी नागरिकों को गढ़ा है। वहीं डीएवी के उप शिक्षा अधिकारी एस के झा ने कहा कि DAV हमेशा से चरित्र निर्माण की चाक रही है जिस पर राष्ट्र सेवी नागरिक गढ़े जाते रहे हैं। स्कूल की प्राचार्या ने अपने संदेश में अभिभावकों के प्रति अपना विशेष आभार प्रकट करते हुए आज के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए धन्यवाद दिया।