खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....
21-Mar-2024 04:32 PM
By First Bihar
DESK: इस वक्त की बड़ी खबर खेल जगत से आ रही है। आईपीएल 2024 से पहले महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी छोड़ दी है। धोनी ने चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी छोड़ दी। उनकी जगह ऋतुराज गायकवाड़ को चेन्नई सुपरकिंग्स का कप्तान बनाया गया है। धोनी ने पिछले सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स को पांचवीं बार आईपीएल में जीत दिलाई और अब टीम की कमान छोड़ दिया है।
धोनी ने आईपीएल 2024 से पहले चेन्नई सुपरकिंग्स कप्तानी क्यों छोड़ी फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है। धोनी के इस फैसले से हर कोई हैरान है। धोना ऐसे इकलौते कप्तान हैं जिनकी कप्तानी में आईपीएल के 10 फाइनल खेले गए। जिसमें से पांच में चेन्नई सुपरकिंग्स को जीत मिली और पांच में टीम फाइनल मुकाबले तक पहुंच सकी।
धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद ऋतुराज गायकवाड़ को चेन्नई सुपरकिंग्स का नया कैप्टन बनाया गया है। गायकवाड़ ने 2020 में डेब्यू किया था और पहले सीजन में वे सिर्फ 6 मैच ही खेल सके थे। 2021 के सीजन में उन्हें पूरा मौका मिला था। गायकवाड़ में एक सतक और चार अर्धशतक की बदौलत 635 रन बनाए थे। 2022 में गायकवाड़ ने 368 रन ठोके थे जबकि पिछले आईपीएल में उन्होंने 16 मैचों में 590 रन बनाकर टीम को चैम्पियन बनाया था।