ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

Home / news / धरना पर बैठे वार्ड सचिवों को मिला तेजस्वी, चिराग और पप्पू का साथ,...

धरना पर बैठे वार्ड सचिवों को मिला तेजस्वी, चिराग और पप्पू का साथ, सरकार से करेंगे मांग पूरा करने की बात

18-Dec-2021 05:56 PM

PATNA: अपने बकाए मानदेय के भुगतान को लेकर बिहार के हजारों पंचायत वार्ड सचिव गर्दनीबाग में धरना पर बैठे हैं। उनसे मिलने आज तेजस्वी यादव, चिराग पासवान और पप्पू यादव पहुंचे और उनके इस आंदोलन को अपना समर्थन दिया। पंचायत वार्ड सचिवों को आज इन तीनों नेताओं का साथ मिला। 


बता दें कि अपनी मांगों को लेकर हजारों वार्ड सचिव पिछले चार दिन से धरना पर बैठे है। इस बात की जानकारी जब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को हुई तो वे गर्दनीबाग स्थित धरनास्थल पर पहुंच गये। शादी के बाद तेजस्वी यादव आज पहली बार राजद कार्यालय में पहुंचे थे तभी उन्हें इसकी जानकारी मिली थी। वार्ड सचिवों से मिलने के बाद तेजस्वी ने उन्हें यह भरोसा दिलाया कि उनके इस आंदोलन में राजद साथ हैं। उनके इस मांग को वे सरकार के समक्ष रखेंगे। उनकी मांग को सही ठहराते हुए तेजस्वी यादव ने इनकी सेवा बहाल करने और चार साल से बकाया मानदेय का भुगतान करने की मांग बिहार सरकार से की।   


वही लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान भी वार्ड सचिवों से मिलने धरनास्थल पर पहुंच गये। प्रदर्शन कर रहे लोगों को चिराग ने आश्वासन दिया कि इस मांग को लेकर वो बिहार के मुख्यमंत्री को पत्र लिखेंगे। चिराग ने इस लड़ाई में अपना साथ देने का वादा किया और कहा कि वो इस लड़ाई को मजबूती से लड़ेंगे। 


लोजपा (रामविलास) की तरफ से एक ट्वीट भी किया गया जिसमें यह लिखा गया कि 'आज लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान पटना के गर्दनीबाग में पंचायत वार्ड सचिव संघ एवं बिहार राज्य आशा और आशा फैसिलिटेटर संघ द्वारा किए जा रहे धरना प्रदर्शन में सम्मलित हुए और पार्टी तरफ से उनके इस आंदोलन को समर्थन दिया।' बता दें कि ये पंचायत वार्ड सचिव अपनी मांग लेकर एकजुट हुए है कि उन्हें पिछले 4 साल से मानदेय नहीं दिया गया है।


वही प्रदर्शनकारियों को जाप सुप्रीमो पप्पू यादव का भी साथ मिला। पप्पू यादव भी धरनास्थल पर पहुंच गये। आंदोलन कर रहे लोगों से मुलाकात कर इस आंदोलन को अपना समर्थन दिया। पप्पू यादव ने कहा कि वो पूरी कोशिश करेंगे कि सभी वार्ड सचिवों को उनके द्वारा किए गए मेहनत का पैसा मिले और वे अपने घर जाकर खुशी से रहें। पप्पू यादव, तेजस्वी यादव और चिराग पासवान ने इसे लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा।