ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड राज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश पटना ज्वेलरी लूटकांड का 72 घंटे में खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व गहने बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Home / news / डीजीपी एसके सिंघल ने तीन जिलों के एसपी को किया तलब, पुलिस अधीक्षकों...

डीजीपी एसके सिंघल ने तीन जिलों के एसपी को किया तलब, पुलिस अधीक्षकों को रात में गश्ती करने का दिया निर्देश

17-Aug-2022 09:09 AM

PATNA : डीजीपी एसके सिंघल ने वरीय पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की है. इस दौरान तीन जिले ऐसे पाए गए, जहां गिरफ़्तारी सबसे कम की गई है. इसपर डीजीपी ने गहरी नाराजगी जताई है. साथ ही उन्होंने कम गिफ्तारी करनेवाले तीन जिलों के एसपी से जवाब-तलब किया है. वहीं, सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को खुद रात्रि गश्ती करने का निर्देश दिया है. डीजीपी ने आइजी व डीआइजी को भी अपने-अपने क्षेत्र के थानों के काम की निगरानी का टास्क सौंपा है. 


डीजीपी एसके सिंघल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये वरीय अधिकारीयों के साथ मंगलवार को बैठक की. इस दौरान अपराध में शामिल आरोपियों की थानावार सूची तैयार कर गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का आदेश दिया. उन्होंने कहा कि थानों में उपलब्ध अधिकारियों और बल के अनुपात में गिरफ्तारी होनी चाहिए. हर एक पुलिस अधिकारी और जवान के कामकाज का हिसाब हो होना चाहिए.


इस दौरान डीजीपी ने जिन थानों में गिरफ्तारी कम हुई है, वहां के एसपी को थानाध्यक्षों से बात करने और आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. साथ ही तीन जिलों के एसपी से कम गिरफ्तारी होने को जवाब-तलब किया है. हालांकि, मुख्यालय ने कम गिरफ्तारी करनेवाले तीन जिलों के नाम का खुलासा नहीं किया है. इस दौरान एसके सिंघल ने यह भी कहा कि थानों में गाड़ियां निर्धारित मापदंड के अनुसार होनी चाहिए. एसपी इसे सुनिश्चित कर लें.


एडीजी मुख्यालय जेएस गंगवार ने जिलों के एसपी को रात में क्षेत्र में निकलने का आदेश दिया. साथ ही कहा कि रात में गश्ती दल की चेकिंग करें. इस दौरान हाजत का औचक निरीक्षण करने के साथ स्टेशन डायरी को भी चेक करें. उन्होंने पुलिस गश्ती को प्रभावकारी बनाने के लिए प्रातकालीन, दिन, शाम और रात में गश्ती का रोस्टर बनाकर वरीय पदाधिकारियों द्वारा चेक करने का भी आदेश दिया.