ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश

Home / news / कोरोना संकट के कारण CM नीतीश की यात्रा खटाई में, लेकिन DGP गुप्तेश्वर...

कोरोना संकट के कारण CM नीतीश की यात्रा खटाई में, लेकिन DGP गुप्तेश्वर पाण्डेय फील्ड में नजर आएंगे

14-Jun-2020 07:25 AM

PATNA : कोरोना संकट के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भले ही अपने सारे दौरे रद्द कर दिया हो लेकिन बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय कोरोना काल दौरान भी फील्ड में नजर आएंगे। डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने अब बिहार के सभी जिलों में जाकर फील्ड वेरिफिकेशन करने का फैसला किया है। 


गुप्तेश्वर पाण्डेय अगले हफ्ते से सीमांचल से अपने दौरे की शुरुआत करेंगे। डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने खुद फेसबुक पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी है। डीजीपी ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि वह बिहार में शराबबंदी अभियान की समीक्षा के साथ-साथ क्राइम कंट्रोल और बिहार में सांप्रदायिक सद्भाव बना रहे इसके लिए दौरे पर निकलेंगे इसकी शुरुआत सीमांचल से करेंगे।


डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने कहा है कि वह अपनी इस यात्रा के दौरान पुलिस पदाधिकारियों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों के साथ भी संवाद करेंगे। डीजीपी ने अपनी यात्रा की तारीख तो नहीं बताई है लेकिन अगले हफ्ते इसके शुरू होने की संभावना व्यक्त की है। आपको बता दें कि डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे उन्हीं एजेंडों को लेकर यात्रा पर निकलने वाले हैं जो नीतीश सरकार के प्राथमिकता में सबसे ऊपर हैं। सूबे में शराबबंदी को सफल बनाना और लॉ एंड आर्डर को दुरुस्त रखना डीजीपी के कार्यक्रम का हिस्सा है। बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं लेकिन अब तक को देखते हुए मुख्यमंत्री ने अपनी यात्रा का कार्यक्रम नहीं बनाया है जेडीयू से जुड़े सूत्रों की मानें तो अगर कोरोना का खतरा नहीं होता तो अब तक नीतीश कुमार बिहार की यात्रा पर निकल चुके होते। लेकिन उनकी यात्रा पर ग्रहण लगने के बाद अब डीजीपी फील्ड में एक्शन लेते नजर आएंगे।