BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान
02-Oct-2023 03:52 PM
By First Bihar
PATNA: 2 अक्टूबर गांधी जयंती के मौके पर बिहार सरकार ने जातीय गणना की रिपोर्ट सार्वजनिक कर दी है। जातीय जनगणना की रिपोर्ट के सामने आने के बाद बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी इसे लेकर निशाना साधा। कहा कि पीएम मोदी ने जातीय गणना की मांग को नकार दिया था। लेकिन बिहार सरकार ने अपने बलबूते जातीय जनणना कराया। कम समय में हमलोगों ने यह काम किया है।
तेजस्वी यादव ने कहा कि जातीय गणना की रिपोर्ट से अब गरीबों के लिए योजनाएं बनाने में मदद मिलेगी। तेजस्वी यादव ने कहा कि देशभर में जातीय जनगणना होनी चाहिए। केंद्र सरकार को यह देशभर में कराना चाहिए। तेजस्वी यादव ने कहा कि हमलोगों ने सरकार बनने के बाद ही जानकारी इकट्ठा की और आज ऐतिहासिक दिन पर ऐतिहासिक काम किया गया है। जबकि भाजपा द्वारा कितनी बार बाधा पहुंचाई गयी लेकिन इसके बावजूद इसे बिहार में कराने में हम सफल हुए।
तेजस्वी ने कहा कि जब हम नेता विरोधी दल थे तभी सदन में हमने प्रस्ताव रखा था। हमने पीएम से मिलने का भी प्रस्ताव रखा था। लेकिन केंद्र सरकार ने इसे कराने से मना कर दिया था। जिसके बाद अपने बलबूते बिहार सरकार ने जातीय गणना कराया और आज इसका रिपोर्ट भी जारी कर दिया गया है।
जातीय गणना की रिपोर्ट को लेकर तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को बधाई दी। कहा कि हमलोगों ने कम समय में यह काम किया है। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहते हमने इसे लेकर प्रस्ताव रखा था। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस संबंध में मिलने भी गये थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ जब हम मिलने गये थे तब पीएम मोदी ने जातीय जनगणना की मांग को नकार दिया था। लोकसभा और राज्यसभा में भी इसे नकार दिया गया था। इसके बावजूद हमने यह काम बिहार में कराया। हमारी मांग है कि बिहार के बाद अब यह पूरे देश में हो। अब आर्थिक आधार पर विकास योजनाएं बनेगी। इससे गरीब और वंचित वर्ग को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा।