ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी

Home / news / आम आदमी की पहुँच से एकबार फिर दूर हो रहा हवाई सफर, महंगा...

आम आदमी की पहुँच से एकबार फिर दूर हो रहा हवाई सफर, महंगा हुआ फ्लाइट से चलना

17-Jun-2022 08:14 AM

PATNA : एक दौर था जब देश में हवाई सफर के बारे में आम आदमी नहीं सोच सकता था लेकिन धीरे-धीरे रेल टिकट सस्ते हुए और आम लोगों की पहुंच तक आ गए। जरूरत के मुताबिक आम लोग हवाई सफर भी करने लगे लेकिन अब महंगाई की जो मार हवाई सफर पर पड़ी है उसे देखकर ऐसा लगता है कि एक बार फिर आम आदमी की पहुंच से फ्लाइट ट्रैवल बाहर निकल जाएगा। 


देश में हर दिन बढ़ती महंगाई अब आसमान तक पहुंच चुकी है। गुरुवार को एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) यानी हवाई ईंधन के दाम 16 फीसदी बढ़ाए गए। दिल्ली में यह 19,757.13 रुपए प्रति किलोलीटर महंगा होकर अपने रिकॉर्ड स्तर 1.41 लाख तक पहुंच गया है। इस साल 6 महीने में ही 11 बार कीमतें बढ़ाई जा चुकी हैं और यह 91 फीसदी महंगा हो चुका है। इसी साल 1 जनवरी को दाम 76,062 रुपए था। ईंधन महंगा होने के साथ स्पाइसजेट ने देर शाम हवाई किराये में 15 फीसदी तक बढ़ाने का ऐलान कर दिया। इससे पहले स्पाइसजेट के एमडी और चेयरमैन अजय सिंह ने किराया 10 से 15 फीसदी तक बढ़ाने की बात कही थी। 16 मार्च 2022 को एटीएफ के दाम 18.3 फीसदी तक बढ़ाए गए थे।


हवाई जहाज के संचालन में 40-50% तक हिस्सेदारी रखने वाले एटीएफ की कीमतें बढ़ने से हवाई किराये में भी जबर्दस्त बढ़ोतरी हुई है। साल के शुरुआती 6 महीनों में कई उड़ानों का न्यूनतम किराया दोगुना हो चुका है। आईआरसीटीसी के मुताबिक 16 जून को भोपाल से दिल्ली जाने का न्यूनतम किराया 5,663 रुपये था, जबकि जनवरी में यह 2700 रुपए के आसपास था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल कीमतें बढ़ने से हवाई ईंधन पर दबाव है। दुनिया का सबसे बड़ा क्रूड ऑयल बेंचमार्क ब्रेंट गुरुवार को 119.16 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया, जो पिछले एक दशक का उच्चतम स्तर है।