Success Story: घर-घर अखबार पहुंचाने से शुरू हुआ सफर, आज करोड़ों का खड़ा किया बिजनेस, जानें पूरी कहानी मोकामा में अनंत सिंह के समर्थकों पर जानलेवा हमला, सूरजभान सिंह के बहनोई खन्ना सिंह पर आरोप CBSE Board Exam 2026: CBSE बोर्ड परीक्षा में पूछे जा रहे हैं IIT-JEE जैसे कठिन सवाल! कोर्ट में दायर हुई याचिका, जाने क्या है मामला? शादी के बाद मैट्रिक की परीक्षा देने सीधे सेंटर पर पहुंच गई दुल्हन, दूल्हे राजा भी थे साथ दानापुर में स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती पर ब्रह्मर्षि परिवार का भव्य आयोजन, भैयारी भोज में जुटे समाज के लोग Bihar Road Accident: पटना-आरा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, पूजा करके लौट रहे दंपत्ति की दर्दनाक मौत BIHAR NEWS: बिहार में महिलाओं को मिलेगा रोजगार: हर वार्ड में बहाल होंगी जीविका समितियां, जानिए नया अपडेट मुजफ्फरपुर में 60 साल के स्कूल मालिक ने 28 वर्षीया शिक्षिका से की शादी, अपहरण का आरोप मुंगेर के हवेली खड़गपुर में 1.60 करोड़ की लागत से बने नये निबंधन कार्यालय का उद्घाटन, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने किया लोकार्पण Aadhar Card Rules: कौन नहीं बनवा सकता आधार कार्ड? जानिए पात्रता, नियम और पूरी प्रक्रिया
15-May-2021 09:52 AM
DESK : कोरोना को लेकर राहत भरी खबर सामने आ रही है. देश में नए मामलों में लगातार कमी दर्ज की जा रही है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 3 लाख 26 हजार 14 मामले सामने आए और 3,876 लोगों की मौत हो गई. राहत की बात यह रही कि इस दौरान 3 लाख 52 हजार 850 लोगों ने कोरोना को मात दी.
इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 30,754 की गिरावट दर्ज की गई है. यह इस साल एक्टिव केस में आंकड़ों में सबसे बड़ी गिरावट है. इससे पहले 10 मई को इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 30,490 की कमी हुई थी. देश के कई राज्यों में कोरोना से हालात में सुधार देखने को मिल रहे हैं.
शुक्रवार को बिहार सरकार ने जो ताजा आंकड़ा पेश किया है, वह काफी चौकाने वाला है. यह पूरे बिहार के लिए एक राहत की खबर है. पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कुल 7 हजार 494 पॉजिटिव केस ही मिले हैं. जबकि आज लगभग दुगुने मरीज कोरोना से ठीक भी हुए.