हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
25-Dec-2019 03:20 PM
By Ramesh Rai
SAMASTIPUR: अपने संसदीय क्षेत्र समस्तीपुर पहुंचे देश के गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय खूब गरजे हैं। अपने कार्यकर्ताओं के बीच जोश से भरे नित्यानंद राय ने कहा कि अब हिंदुस्तान कोई भूल नहीं करेगा। भारत मां को कोई आघात नहीं पहुंचाए इसके लिए देश के लाखों -करोड़ों कार्यकर्ता प्राण-न्योछावर के लिए तैयार हैं।
नित्यानंद राय ने अटल जयंती के मौके पर आयोजित सीएए पर चर्चा कार्यक्रम में भाग लेते हुए कहा कि देश ने हजारों वर्षों की गुलामी झेली है। इस दौरान जहां सोमनाथ मंदिर को तोड़ दिया गया तो अयोध्या में रामजन्मभूमि मंदिर को गिरा दिया गया। बड़ी साजिश के तहत देश का बंटवारा कर दिया गया और सीमा पर देश को अस्थिर करने की साजिश होती रही। उन्होनें कहा कि लेकिन अब समय आ गया है हिंदुस्तान कोई भूल नहीं करेगा, भारत मां को कोई आघात पहुंचाए ये किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। देश के लाखों-करोड़ों कार्यकर्ता देश के लिए प्राण न्योछावर को तैयार हैं।
नित्यानंद राय ने कहा कि सत्ता लोलुपता में कुछ लोग देश में सीएए-एनआरसी अफवाह फैला रहे हैं।ऐसे लोगों का पर्दाफाश करने की जरुरत है। पीएम मोदी तो हमारे पड़ोसी देशों के अल्पसंख्यकों जिनका रोटी-कपड़ा और मकान ही नहीं छिना गया उनकी इज्जत पर भी हाथ डाला गया वैसे लोगों को मानवता भरी जिंदगी देने के लिए तत्पर हैं।