चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन? रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान
25-Nov-2021 06:35 PM
PATNA: बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने आज नेशनल ई-विधान एप्लिकेशन (नेवा) का उद्घाटन किया। इस मौके पर कार्यकारी सभापति ने कहा कि सदन के सदस्यों को अपने संसदीय दायित्वों के निर्वहन के लिए अत्याधुनिक सुविधा प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में नेवा परियोजना के कार्यान्वनयन में बिहार विधान परिषद देश का पहला सदन है।
बिहार विधान परिषद का शीतकालीन सत्र अब बिल्कुल बदला-बदला नजर आने वाला है। संपूर्ण सदन को हाईटेक बनाने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में बिहार विधान परिषद में नेशनल ई-विधान एप्लिकेशन का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण, बिहार सरकार में मंत्री शाहनवाज़ हुसैन सहित कई मंत्री उपस्थित रहे। बिहार विधान परिषद पेपरलेस बनने वाला देश का पहला सदन बना गया है जहां की कार्यवाही पूरी तरह डिजिटल माध्यम से होगी।
बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने कहा कि बिहार की संसदीय व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में आगे की ओर कदम बढ़ाते रहेंगे। विधान परिषद् के सदन वेश्म में आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री श्रीमती रेणु देवी ने कहा कि बिहार ही नहीं देश के लिए यह गौरव की बात है कि जनतांत्रिक व्यवस्था में कम्प्यूटर के अनुप्रयोग की शुरूआत हो गई है। अब बिहार विधान परिषद् का अनुकरण देश के दूसरे सदन में भी होगा, प्रश्नों के उत्तर नेवा के माध्यम से मिलने से जनता की समस्याओं के समाधान में आसानी होगी।
विप सदस्य रामवचन राय ने कहा कि कम्प्यूटर की उपयोगिता सभी क्षेत्रों में बढ़ रही है और राजनीतिक क्रियाकलापों में इसकी महत्ता और बढ़ेगी। विप सदस्य प्रो. रामबली सिंह ने कहा कि सदन को डिजिटल हाऊस बनाए जाने के बाद बिहार और बिहारियों का गौरव बढ़ा है। विप सदस्य श्री प्रेमचन्द्र मिश्रा ने कहा कि सदन में प्रकट किए गए विचारों को अब सामान्य जनता भी आसानी से देख सकती है। उन्होंने आज की तिथि को ऐतिहासिक बताते हुए कार्यकारी सभापति को इसके लिए बधाई दी। विप सदस्य केदार नाथ पांडेय ने नई व्यवस्था का स्वागत करते हुए कहा कि इसके लिए सदस्यों के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था करनी होगी।
विप सदस्य रोजीना नाजिश ने सभापति को बधाई देते हुए कहा कि हम नए सदस्यों को इससे सीखने में आसानी होगी। जल संसाधन विभाग के माननीय मंत्री संजय कुमार झा ने कहा कि सदन में कम्प्यूटर-टैब की काफी उपयोगिता है और इसके उपयोग की असीम संभावनाएं हैं। उद्योग मंत्री श्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने बधाई देते हुए कहा कि तकनीकी रूप से सदन को सशक्त बनाए जाने के बाद सदस्यों को अपने कार्य में बहुत सुविधा हो गई है। उप नेता नवल किशोर यादव ने बधाई देते हुए सदन में सदस्यों के बैठने की नई व्यरवस्था के लिए सभापति से आग्रह किया।
पी.एच.ई.डी. मंत्री रामप्रीत पासवान ने कहा कि नेशनल ई-विधान एप्लिकेशन का सदन में बहुत उपयोग होगा क्योंकि दस्तावेजों को सदन पटल पर रखने की सुविधा भी इसमें उपलब्ध है। धन्यवाद ज्ञापन करते हुए माननीय स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने कहा कि आज बिहार की 14 करोड़ जनता का गौरव बढ़ गया है और पूरी दुनिया में बिहार की सुंदर छवि में इजाफा हुआ है। सदन वेश्म में माननीय सदस्य डॉ. कुमुद वर्मा, श्रीमती निवेदिता सिंह,संजय पासवान, संजय सिंह, संजय कुमार सिंह, राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता,मदन मोहन झा, प्रो. संजय कुमार सिंह सहित परिषद् के कई सदस्य एवं विधान परिषद् के सचिव विनोद कुमार सहित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


