ब्रेकिंग न्यूज़

Rajgir Cricket Stadium : राजगीर में बना बिहार का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, इस साल से ipl मैचों की उम्मीद Bihar weather update :बिहार में बदला मौसम का मिजाज: बारिश, घना कोहरा और बढ़ता AQI, अलर्ट जारी मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम

सुशील मोदी का दावा, पीएम किसान सम्मान योजना के तहत किसानों को 1318 करोड़ का हुआ भुगतान

सुशील मोदी का दावा, पीएम किसान सम्मान योजना के तहत किसानों को 1318 करोड़ का हुआ भुगतान

11-Oct-2019 04:48 PM

PATNA: डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने दावा किया है कि बिहार में प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत राज्य में कुल 1318 करोड़ रुपए का भुगतान किसानों को किया गया है. कृषि विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना‘ की समीक्षा के बाद उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बताया कि योजना के तहत बिहार के 64.31 लाख किसानों ने आवेदन दिया था. 

जिनमें 34.41 लाख को पहली किश्त, 26.08 लाख को दूसरी किश्त और 5.50 लाख किसानों को तीसरी किश्त के तौर पर अब तक 1318.61 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है. समीक्षा के दौरान उन्होंने अलग-अलग स्तरों पर जांच के लिए लम्बित और भारत सरकार की तरफ से वापस किए गए सभी आवेदनों के जल्दी निष्पादन का निर्देश भी दिया.

मोदी ने आधार संख्या  और नाम के साथ-साथ बैंक विवरणी में गड़बड़ी और एलजी डायरेक्टरी में गांव का नाम छूट जाने के चलते भारत सरकार की तरफ से वापस किए 7.33 लाख किसानों के आवेदन पत्रों में शीघ्र सुधार करने और कृषि समन्वयकों, सीओ और एमडीएम के स्तर पर लंबित 9.32 लाख आवेदनों के अविलम्ब निष्पादन का निर्देश दिया.

बता दें कि वित्तीय वर्ष 2018-19 से केन्द्र सरकार की तरफ से प्रारंभ ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि’ योजना के जरिए लघु और सीमांत कृषक परिवारों को आय में सहायता के मकसद से सालाना 6000 रुपया प्रति चार महीने पर 2,000 की दर से तीन बराबर किस्तों में दिया जाना है।