रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान बिहार दिवस पर सूबे को संवारने वाले मुख्यमंत्री को बधाई, JDU महासचिव 'सेतु' ने CM नीतीश से की मुलाकात...दी शुभकामनाएं बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित
19-Feb-2020 06:36 PM
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां गृह विभाग ने एक बड़ा फैसला लिया है. मैट्रिक एग्जाम के दौरान नियोजित शिक्षकों की हड़ताल के कारण जिला शिक्षा पदाधिकारी की सुरक्षा को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया है. गृह विभाग की ओर से सभी जिलों के एसपी को लेटर लिखा गया है कि किसी भी जिला शिक्षा पदाधिकारी ओर से यदि सुरक्षा गार्ड की मांग की जाती है. तो उन्हें बॉडीगार्ड उपलब्ध कराये जाएं.
शिक्षकों की हड़ताल की वजह से मैट्रिक परीक्षा में काफी परेशानी हो रह है. कई जिलों के DEO ऑफिस में जिला शिक्षका पदाधिकारी के साथ हाथापाई की सूचना मिली है. आंदोलनकारी शिक्षक मैट्रिक परीक्षा में बाधा उत्पन्न करने की कोशिश रहे हैं. बिहार में 17 फ़रवरी से लेकर 24 फ़रवरी तक मैट्रिक की परीक्षा हो रही है. विभाग की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक 26 फ़रवरी से मूल्यांकन का कार्य शुरू होगा. इस दौरान विधि-व्यवस्था को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है.
गृह विभाग के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी की ओर से सभी एसपी को यह निर्देश दिया गया है. उन्होंने बताया कि मैट्रिक परीक्षा में बाधा डाल रहे नियोजित शिक्षकों के ऊपर कार्रवाई की जा रही है. बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय की ओर से हड़ताल को बुलाया गया है. उन्होंने बताया की दो शिक्षकों के ऊपर कार्रवाई किये जाने के बाद पटना जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय में कुछ शिक्षकों ने हंगामा किया था. इस दौरान उन्होंने हाथापाई भी की थी. जिसको देखते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी को सुरक्षा मुहैया कराने का निर्देश दिया गया है.