ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / किसान आंदोलन : दिल्ली सरकार ने जंतर मंतर पर दी प्रदर्शन की इजाजत,...

किसान आंदोलन : दिल्ली सरकार ने जंतर मंतर पर दी प्रदर्शन की इजाजत, 26 जनवरी को भूले नहीं हैं लोग

21-Jul-2021 08:35 PM

DELHI : कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहा है किसानों का आंदोलन एक बार फिर से रफ्तार पकड़ता दिख रहा है। दिल्ली सरकार ने किसानों को धरना प्रदर्शन की मंजूरी देते हुए जंतर मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत दे दी है। दिल्ली सरकार की तरफ से जो आदेश जारी किया गया है उसके मुताबिक 22 जुलाई से 9 अगस्त तक सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक के संयुक्त किसान मोर्चा को प्रदर्शन की इजाजत दी गई है। हालांकि इसके लिए अधिकतम लोगों की संख्या तय कर दी गई है। दिल्ली सरकार के आदेश के मुताबिक अधिकतम 200 प्रदर्शनकारी किसानों को ही धरना प्रदर्शन की इजाजत होगी। 


दिल्ली सरकार ने किसान संगठन को यह भी कहा है कि इससे ज्यादा लोगों का जमावड़ा नहीं किया जा सकता है। किसान आंदोलन के लिए दिल्ली सरकार ने पूरी गाइडलाइन के साथ मंजूरी दी है। आज दोपहर किसान नेता युद्धवीर मलिक दिल्ली के ज्वाइंट कमिश्नर से मुलाकात करने पहुंचे थे। जंतर मंतर का पुलिस अधिकारियों के साथ किसान नेताओं ने जायजा भी लिया। इस बात की जानकारी दी गई कि अगर प्रोटेस्ट किया जाएगा तो अलग-अलग बॉर्डर से आने वाले किसान प्रोटेस्टर कहां बैठेंगे। किसान आंदोलन के दौरान 26 जनवरी को दिल्ली में जो कुछ हुआ यह अब तक लोग नहीं भूले हैं। दिल्ली पुलिस में फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। 



हर दिन 200 किसानों को पहचान पत्र जारी किया जाएगा, जो संसद की ओर मार्च भी करेंगे। किसानों और दिल्ली पुलिस के बीच जो सहमति बनी है उसके मुताबिक अगर दिल्ली पुलिस की तरफ से उन्हें रोका जाएगा तो किसान आंदोलनकारी बिना किसी जोर-जबर्दस्ती के गिरफ्तारी देंगे। पूरी शर्तों का पालन किया जाएगा। किसान सुबह 10:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचेंगे। जंतर मंतर पर उन्हें शांतिपूर्ण तरीके से बैठने की इजाजत होगी। इसके लिए भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों की पांच-पांच कंपनियां तैनात की जाएंगी।