ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार

Home / news / दिल्ली की कोर्ट से लालू परिवार को बड़ी राहत ! तेजस्वी समेत...

दिल्ली की कोर्ट से लालू परिवार को बड़ी राहत ! तेजस्वी समेत इन लोगों को पेशी के लिए नहीं जाना होगा कोर्ट; 2 नवंबर को अगली सुनवाई

16-Oct-2023 11:14 AM

By First Bihar

DELHI : लैंड फॉर जॉब मामले में आज दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई हुई। इस ममाले को लेकर लालू, तेजस्वी और राबड़ी देवी कोर्ट में आज पेश नहीं हुए। इस मामले में कोर्ट में इनके वकील ने अदालत से पेशी की छूट मांगी। जिसके बाद कोर्ट ने इस मांग को पूरा कर लिया। कोर्ट ने आज पेशी से छूट दे दी।अब इस मामले की अगली सुनवाई 02 नवंबर हो होगी। 


वहीं, आज अदालत में आरोपी के वकीलों ने कहा कि- इस मामले की चार्जशीट कॉपी पेन ड्राइव में उपलब्ध करवाए। उसके बाद कोर्ट ने इसकी वजह जाननी चाहि तो वकील ने बताया कि इससे पहले जो सीडी उपलब्ध किया गया था वह लैपटॉप में सपोर्ट किया जाता है। इसलिए चार्जसीट की कॉपी पेन ड्राइव में उपलब्ध करवाया जाए। उसके बाद कोर्ट ने यह मांग मंजूर कर लिया है। 


इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने 24 अक्टूबर से 1 नवंबर तक सरकारी काम के लिए विदेश जाने की अनुमति कोर्ट से मांगी है। जिस पर दोपहर ढाई बजे फैसला आना है। उन्होंने अपना पासपोर्ट जारी करने के लिए एक आवेदन भी दिया। पिछली सुनवाई में लालू परिवार को कोर्ट से बड़ी राहत मिली थी। कोर्ट ने लालू, तेजस्वी, राबड़ी देवी को 50 हजार के मुचलके पर नियमित जमानत दी थी। तब CBI ने जमानत का विरोध किया था।सीबीआई ने कहा था कि सभी आरोपी बड़े पद पर हैं। ये केस को प्रभावित कर सकते हैं। कोर्ट ने कहा कि हमें ऐसा कुछ नहीं लगता। इस सुनवाई में लालू, राबड़ी और तेजस्वी के साथ मीसा भारती भी कोर्ट पहुंची थीं ।


मालूम हो कि, इस मामले में 22 सितंबर को कोर्ट ने मंजूर की थी । नई चार्जशीट को मंजूर करते हुए लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव समेत 17 आरोपियों के खिलाफ समन जारी किया था। सभी को 4 अक्टूबर को कोर्ट में पेश होने को कहा था। लैंड फॉर जॉब्स केस में कोर्ट ने तेजस्वी यादव के खिलाफ दायर चार्जशीट भी कोर्ट ने मंजूर कर ली और कहा उनके खिलाफ भी केस चलेगा। CBI ने पहली बार बिहार के डिप्टी CM तेजस्वी यादव को आरोपी बनाया है।