ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / news / दारोगा बहाली वायरल पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा, परीक्षा माफिया ने रची...

दारोगा बहाली वायरल पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा, परीक्षा माफिया ने रची थी साजिश, जैमर के कारण करोड़ों के कारोबार पर लगा ग्रहण

23-Dec-2019 09:13 AM

PATNA: दारोगा बहाली परीक्षा के पेपर लीक की अफवाह फैलाने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. सूत्रों के मुताबिक प्रश्न पत्र लीक और हंगामा-उपद्रव के पीछे परीक्षा माफिया ने पूरी साजिश रची थी. इस मामले की शुरुआती जांच में पता चला है कि दारोगा बहाली के पेपर लीक की खबर फैलाने के पीछे परीक्षा माफिया का हाथ है.


परीक्षा माफिया ने इसके लिए पूरी प्लानिंग कर रखी थी. परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगने के कारण माफिया के पेपर लीक के करोड़ों के कारोबार पर ग्रहण लग गया. पेपर लीक करने वाला गैंग ब्लूटूथ और दूसरे इलेक्ट्रोनिक डिवाइस के जरिये परीक्षा हॉल में बैठे परीक्षार्थियों तक फायदा पहुंचाता था. लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि परीक्षा केंद्रों पर लगे जैमर से परीक्षा माफिया को जोरदार झटका लगा.


ख़बरों के मुताबिक बौखलाहट में माफिया नेटवर्क ने पेपर लीक की अफवाह के जरिये परीक्षा को डिस्टर्ब करने की प्लानिंग की. आरा और नवादा की घटनाओं से ऐसा ही लगता है. आरा में प्रश्न बांटने के अंतिम समय में हंगामे की आड़ में अभ्यर्थी क्वेशन्चन पेपर लेकर परीक्षा केंद्र की बाउंड्री फांद कर भाग निकले थे. पुलिस के मुताबिक कुछ परीक्षार्थियों ने जानबूझकर अफवाह फैलाकर हंगामा किया. वहीं जो छात्र प्रश्न पत्र लेकर भागे थे, उनकी जांच की जा रही है.