हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
08-Jan-2020 02:06 PM
By Saurav Kumar
SITAMARHI : बिहार में बढ़ते अपराध को रोकने में पुलिस फेल साबित हो रही है. पुलिसवालों की कार्यशैली में भारी लापरवाही देखी जा रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सीतामढ़ी से आ रही है. जहां एसपी ने तीन दारोगा और 3 थानेदारों के वेतन पर रोक लगाने का निर्देश दिया है. पुलिस कप्तान के इस फैसले के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.
एसपी ने वेतन पर लगाई रोक
सीतामढ़ी एसपी अनिल कुमार ने काम में लापरवाही बरतने को लेकर पुलिसवालों के ऊपर यह बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस अधीक्षक की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक अगले आदेश तक वेतन भुगतान पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया है. एसपी ने क्राइम मीटिंग में यह फैसला लिया. हाईकोर्ट के निर्देश को गंभीरता से नहीं लेने पर एसपी ने पुलिसवालों से स्पष्टीकरण मांगा है.
पुलिसवालों से कप्तान ने मांगा जवाब
कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित क्राइम मीटिंग में एसपी ने हाईकोर्ट के निर्देश का समय पर पालन नहीं करने को लेकर पुपरी, बाजपट्टी और बैरगनिया थाने के थानाध्यक्ष और तीन दारोगा से जवाब मांगा है. एसपी ने बताया कि जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.