ब्रेकिंग न्यूज़

ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Home / news / दरभंगा : यात्री बस हादसे का शिकार, दो यात्रियों की मौत, कई घायल

दरभंगा : यात्री बस हादसे का शिकार, दो यात्रियों की मौत, कई घायल

14-Jul-2021 09:10 AM

By Prashant

DARBHANGA : जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. दरभंगा में एक यात्री बस हादसे का शिकार हो गई है. लहेरियासराय के सैयद नगर के पास एक यात्री बस खाई में पलट गई. इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है. जबकि कई घायल हैं. 


घटना के बारे में मिली पहली जानकारी के मुताबिक, इस यात्री बस में तकरीबन 40 लोग सवार थे. बस दरभंगा से समस्तीपुर जा रही थी. दरभंगा से चलने के थोड़ी ही देर बाद लहेरियासराय के सैयद नगर के पास ड्राइवर ने बस पर नियंत्रण खो दिया और सड़क के नीचे खाई में बस जा गिरी. घटना की जानकारी मिलने के बाद राहत टीम को पहुंचने में तकरीबन 40 मिनट का वक्त लग गया. मौके पर ही बस में सवार 2 यात्रियों की मौत हो गई है. 


घटना के बाद हादसे का शिकार हुए घायलों को इलाज के लिए डीएमसीएच भेजा गया है. स्थानीय लोगों की मदद से यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया है. मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने दरभंगा-समस्तीपुर सड़क को जाम कर दिया है.