मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार
28-Jul-2020 01:22 PM
DARBHANGA: घर डूबने के कारण पति-पत्नी सड़क किनारे रह रहे थे, लेकिन यहां भी वह चैन से रह नहीं सके. एक पिकअप वैन ने दोनों को रौंद डाला. जिससे दोनों की मौत हो गई. यह घटना केवटी की है.
हादसे के दौरान सो रहे थे दोनों
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि केवटी इलाके में बाढ़ के पानी के कारण सैकड़ों लोग अपना घर छोड़कर सड़क किनारे टेंट लगाकर रह रहे थे. पति-पत्नी भी रह रहे थे. दोनों सो रहे थे. इस दौरान ही तेज रफ्तार पिकअप वैन ने रौंद डाला. हादसे के बाद पिकअप वैन पलट गई. जिसके बाद ग्रामीणों ने ड्राइवर और खलासी को पकड़ लिया. हादसे में चार बच्चे बाल-बाल बच गए.
चार बच्चे हो गए बेसहारा
घटना के बाद लोगों ने दरभंगा-जयनगर सड़क को जाम कर दिया और प्रशासन से मुआवजे की मांग करने लगे. सूचना मिलने के बाद केवटी पुलिस पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया. सीएम भी पहुंचे और मुआवजा दिया तो सड़क से लोग हटे. इस हादसे में चार बच्चों को अनाथ कर दिया है. बता दें कि बिहार में करीब 15 जिलों में बाढ़ से तबाही मची है. बाढ़ प्रभावित हजारों लोग सड़क किनारे रहे हैं. ऐसे में इस तरह के हादसे से उनको दोहरी मार झेलनी पड़ रही है.