ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार

Home / news / दिल्ली-पश्चिम बंगाल में निषादों को आरक्षण तो यूपी-बिहार में क्यों नहीं? दरभंगा में...

दिल्ली-पश्चिम बंगाल में निषादों को आरक्षण तो यूपी-बिहार में क्यों नहीं? दरभंगा में मुकेश सहनी ने उठाया सवाल

08-Oct-2023 05:17 PM

By First Bihar

DARBHANGA: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी रविवार को निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा के क्रम में ऐतिहासिक नगरी दरभंगा पहुंचे। सहनी के यहां पहुंचने पर लोगों ने उनका दिल खोलकर स्वागत किया। दरभंगा में संकल्प यात्रा की शुरुआत दोघड़ा पुराना बाजार से हुई, जहां बड़ी संख्या में मौजूद युवाओं और महिलाओं ने आने वाली पीढ़ी के उज्जवल भविष्य के लिए संघर्ष करने के लिए हाथ में गंगाजल लेकर संकल्प लिया।


उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि देश की आजादी के लिए हमारे पूर्वजों ने कुर्बानियां दी, लेकिन हमे आज भी सही आजादी नहीं मिली। आजादी के बाद अगर हमारे पूर्वजों ने अधिकार को लेकर संघर्ष किया होता तो हमें भी उनकी विरासत मिलती और हमे संघर्ष नहीं करना पड़ता। लोगों से अधिकार के प्रति संघर्ष करने का आह्वान करते हुए कहा कि अगर आज हम संघर्ष करेंगे तो आने वाली पीढ़ी को संघर्ष नहीं करना पड़ेगा। 


'सन ऑफ मल्लाह' के नाम से चर्चित सहनी ने कहा कि आज देश के दिल्ली और पश्चिम बंगाल में निषाद भाइयों को आरक्षण दिया जा रहा है लेकिन बिहार, यूपी और झारखंड में आरक्षण नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि केवल कहने से जाति और समाज नहीं होता, साथ आकर एकसाथ संघर्ष करना पड़ेगा। आज सभी संघर्ष का संकल्प ले रहे है और यही संकल्प निषादों के उज्जवल भविष्य को तय करेगा। 


दोघड़ा पुराना बाजार से यह यात्रा अललपट्टी के थोक मछली बाजार, लहेरिया सराय के कर्पूरी चौक होते हुए परीक्षा गृह पहुंचा। इस दौरान सभी स्थानों पर सहनी का जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि निषादों ने संकल्प लेकर तय कर लिया है कि जो उनकी सुनेगा वे भी उन्हीं की सुनेंगे, जो हमारी नहीं सुनेगा, उसकी हम भी नहीं सुनेंगे।


news image