हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
07-Dec-2019 09:36 AM
DARBHANGA: बिहार की सुशासन सरकार बेटियों की सुरक्षा के लाख दावे कर ले, लेकिन हकीकत कुछ और ही है. बिहार में अपराधियों की बहार है और पुलिस लाचार बनी बैठी है. क्रिमिनल्स को पुलिस का तनिक भी खौफ नहीं है, तभी सूबे में क्राइम की घटनाएं बेतहाशा बढ़ रही हैं, और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है. बक्सर, समस्तीपुर और कैमूर की घटना की आग अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि दरभंगा में एक 5 साल की मासूम के साथ दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया गया है.
दरभंगा में एक ऑटो ड्राइवर ने पांच साल की गुड़िया के साथ दुष्कर्म किया है. खून से लथपथ पीड़ित बच्ची को गंभीर हालत में DMCH में भर्ती कराया गया है. जहां बच्ची का ऑपरेशन किया गया है. आरोपी की पहचान भगवानपुर निवासी तेतर साहनी के रूप में की गयी है. बताया जा रहा है कि आरोपी ऑटो ड्राइवर के हाथ में मौके पर चाक़ू भी देखा गया था. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ऑटो ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है.
वहीं बिहार में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला है. तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार बलात्कार प्रदेश बन चुका है. तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते लिखा है कि क्या प्रतिक्रिया दूँ? बिहार बलात्कार प्रदेश बन चुका है. बक्सर, समस्तीपुर, गोपालगंज के बाद अब दरभंगा में आत्मा को झकझोरने वाली हैवानियत भरी घटना सुन सकते में हूं. बलात्कारियों के हौसले आसमान पर हैं क्योंकि मुज़फ़्फ़रपुर बालिका गृह जनबलात्कार कांड के दोषियों को सरकार ने बचाया है.
